2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिल्ली का तापमान, अब और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD की बड़ी चेतावनी

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तापमान 3 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए आने वाले दिनों के लिए चेतावनी दी है।

3 min read
Google source verification
delhi ncr weather broke 13 years record while imd issued orange and yellow alert

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi NCR Weather: इस समय पूरा देश भयंकर ठंड की चपेट में है। ज्यादातर राज्यों में शीतलहर चल रही है और घना कोहरा लोगों के जीवन की एक बड़ी परेशानी बन गया है। एक तरफ पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में ठंड ने लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया है। इसका पूरा असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। कुछ राज्यों में स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए स्कूल का समय बदल दिया है तो कहीं कहीं स्कूलों के विंटर वेकेशन को बढ़ा दिया गया है। सुबह और शाम के समय सर्दी का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। ऐसे हालात के बीच दिल्ली-एनसीआर की ठंड ने इस बार 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हालात और मुश्किल होने वाले हैं।

13 साल का टूटा रिकॉर्ड

दिल्ली में इस सर्दी के सीजन की सबसे तेज शीतलहर दर्ज की गई है। रविवार को कई इलाकों में ठंड इतनी बढ़ गई कि तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। आयानगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पालम इलाके में पिछले 13 सालों में सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और बदलते हुए मौसम की वजह से ठंड इस बार ज्यादा चुभने वाली महसूस हो रही है।

गुरुग्राम में भी टूटा ठंड का रिकॉर्ड

गुरुग्राम में भी सर्दी में रविवार को बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी चढ़ा दी है। गुरुग्राम में इस सीजन में सबसे ठंडी रात महसूस करने को मिली। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हरियाणा में सबसे कम तापमान यहीं दर्ज किया गया। ठंड का असर बाहरी इलाकों और गांवों में देखने को ज्यादा मिला, जहां सुबह-सुबह पत्तियों और फसलों पर पाले की पतली परत जमी नजर आई। मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अगले 48 घंटे तक ठंड का असर ऐसे ही बना रह सकता है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए 12 और 13 जनवरी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन दो दिनों रविवार जैसे ही हालात बने रहने वाले हैं। इन दो दिनों के लिए ठंड अपने सबसे कड़े रूप में रहने वाली है। IMD ने साफ कहा है कि सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने वाला है। उसके साथ शीतलहर भी चलने वाली है, जिससे रातें बहुत सर्दी वाली होने वाली हैं। इन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। सड़क और रेल यातायात पर भी कोहरे की वजह से असर पड़ सकता है। ठंड और धुंध का यह दौर अगले कुछ दिनों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम?

14 जनवरी से हालात थोड़े ठीक हो सकते हैं। इस दिन के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ठंड पूरी तरह खत्म हो जाएगी। घने कोहरे और शीतलहर का असर अभी कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है। अच्छी खबर यह है कि 14 जनवरी के बाद से तापमान में 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी तक मौसम के धीरे-धीरे सुधरने के आसार हैं। दिन में धूप निकलने से भी राहत मिलने वाली है, लेकिन रात के समय ठंड अभी भी लोगों को परेशान करने वाली है।

दिल्ली के अलावा और भी राज्यों में ठंड का असर

दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इन राज्यों के कई इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दिखना मुश्किल हो गया। कुछ-कुछ इलाकों में तो विजिबिलिटी बहुत कम रही। यहां भी रात और सुबह के समय शीतलहर का असर ज्यादा महसूस किया गया। साथ ही तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए आने वाले दिनों में इन राज्यों में भी ठंड और कोहरे का दौर जारी रहने की संभावना है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग