29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, May 28, 2026

Rain Alert: दिल्ली-NCR में झुलसाती गर्मी के बाद मौसम का यूटर्न, तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

IMD Weather Forecast: दिल्ली में आखिरकार गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। 28 मई की शाम से मौसम बदलने वाला है। जानें IMD का नया अलर्ट...

IMD Weather Forecast

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में पिेछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला है। बहुत बार तापमान 45 के पार गया लेकिन अब दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। गुरुवार शाम से मौसम करवट लेने वाला है और बारिश के साथ मौसम सुहावना होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलेगा और तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार 27 मई को भी दिल्ली में हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई थी और तापमान 44 पार दर्ज किया गया।

आज (28 मई को) कैसा रहने वाला है मौसम?

IMD के वेदर फोरकास्ट के अनुसार 28 मई को दिन में बादल छाए रहने वाले हैं। शाम होते-होते हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड़ से हवा चलने की संभावना भी बताई जा रही है। कुछ-कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से भी हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार इतनी प्रचंड गर्मी के बाद बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर भारत पर बन रहे सिस्टम की वजह से देखने को मिल रहा है।

29 मई और 30 मई को कैसा रहने वाला है मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। बारिश की वजह से इन दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अनुमान के अनुसार तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसका मतलब यह है कि लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरवाट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली के अलावा NCR में और कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे NCR का मौसम बदलने वाला है।

नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में भी गुरुवार शाम से बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही 29 और 30 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें