नई दिल्ली, May 24, 2026

Heatwave Alert(photo-patrika)
Delhi-NCR Heatwave: दिल्ली- NCR में गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। शनिवार सुबह बारिश की बौछार देखने को मिली थी, लेकिन जैसे ही धूप निकली, तापमान फिर से ऊपर पहुंच गया था। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया जो नॉर्मल पारा से से करीब एक डिग्री ज्यादा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिसका सीधा मतलब है कि फिलहाल इस झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
IMD ने अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में इस हफ्ते ज्यादातर दिन तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार मंगलवार, बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट है। यानी पूरे हफ्ते दिल्लीवालों को गर्मी से कोई खास राहत मिलने वाली नहीं है। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
हालांकि 24 से 28 मई के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भीषण लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है। 28 मई के आसपास एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है जिससे हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और खूब पानी पीने की सलाह दी है।
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार प्रदूषण को लेकर भी पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब प्रदूषण से लड़ाई सिर्फ सर्दियों में नहीं लड़ा जाएगी। अब से पूरे साल यानी 365 दिन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सड़कों और इलाकों में खंभों पर मिस्ट स्प्रे और एंटी-स्मॉग गन जैसी स्वदेशी तकनीकों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वहीं, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार लगातार नई और आधुनिक तकनीकों पर काम कर रही है।
Updated on: 24 May 2026 09:25 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।