6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Jun 06, 2026

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: घर के अंदर मिली पिता और 13 साल के बेटे की लाश, इलाके में सनसनी

Delhi Crime: दिल्ली के ज्योतिनगर इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर के अंदर 54 पिता का शव फंदे से लटका मिला, वहीं पास के ही बेड पर उनके 13 साल के मासूम बेटे की लाश बरामद हुई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

delhi crime news

photo patrika

Chhajupur Double Death: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है। दिल्ली के ज्योतिनगर थाना छज्जुपुर इलाके में शनिवार सुबह एक घर के अंदर पिता और उसके 13 साल के बेटे के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या और हत्या के एंगल से जोड़कर देख रही है।

मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शख्स की पहचान 54 साल के प्रवीण शर्मा के रूप में हुई है। शनिवार सुबह जब पुलिस छज्जुपुर स्थित उनके घर पर पहुंची, तो अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था। प्रवीण शर्मा का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। वहीं, कुछ ही दूरी पर स्थित बेड पर उनके 13 साल के बेटे का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। एक ही कमरे में पिता और बेटे की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत क्राइम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमों को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं ताकि मौत की सही वजहों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजहों का सुराग मिल सके।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें