6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में खून की होली! रंग डालने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, कई घायल

मासूम बच्ची ने पड़ोस की महिला पर रंग से भरा गुब्बारा फेंक दिया। आरोप है कि, इसी को लेकर हुए विवाद के बाद बच्ची के परिवार के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification
Dath

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत पत्रिका )

Delhi Crime दिल्ली के उत्तम नगर में होली के रंगों में खून का रंग मिल गया। रंग डालने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने भीषण रूप धारण कर लिया। एक महिला पर रंग गिरने के बाद हुए विवाद में 26 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तरुण कुमार के रूप में हुई है, जो डिजिटल मार्केटिंग का छात्र था और उत्तम नगर में अपने परिवार के साथ रहता था।

बच्ची के गुब्बारा मारने पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, तरुण होली खेलने के बाद अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में करीब 15 से 20 लोगों के समूह ने उसे रोक लिया और लोहे की रॉड, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक इसे बचा नहीं सके। तरुण के चाचा टेक चंद ने पुलिस को बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब परिवार की 11 वर्षीय बच्ची छत पर होली खेल रही थी। बच्ची ने नीचे खड़े अपने पिता की ओर पानी से भरा गुब्बारा फेंका, लेकिन वह गुब्बारा पास के घर की एक महिला पर जा गिरा। टेक चंद ने बताया कि इस पर परिवार के लोगों ने महिला ने से माफी मांगी लेकिन उसने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान तो मामला शांत हो गया लेकिन करीब एक घंटे बाद दूसरा पक्ष दोबारा आया और तरुण को निशाना बना लिया।

अब तक चार लोग गिरफ्तार ( Delhi Crime )

पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि दोनों परिवार मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखते हैं। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। तरुण के दादा मान सिंह का आरोप है कि महिला ने पहले गाली-गलौज शुरू की थी और इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बाद में दूसरे परिवार के लोग इकट्ठा होकर आए और घर लौट रहे तरुण पर हमला कर दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ पानी से भरा गुब्बारा फेंकने की घटना थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।