6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हत्या! 15 वर्षीय किशोरी निकली मास्टरमाइंड

Crime : लड़की ने इंस्टाग्राम पर किशोर को कथित प्रेम जाल में फंसाया और फिर मिलने के लिए सुनसान जगह बुला लिया।

2 min read
Google source verification
murder in Pune

प्रतीकात्मक फोटो


Crime सोशल मीडिया के जरिए रचे गए फर्जी प्रेम जाल ने एक 17 वर्षीय किशोर की जान ले ली। किशोर के लापता होने की जांच में सामने आया है कि कुछ युवकों से हुए विवाद के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई और शव को जमीन में दफना दिया गया। इस सनसनीखेज मामले में पुणे सिटी पुलिस अब तक पांच लड़कों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। इसी मामले में पुलिस ने 15 वर्षीय एक किशोरी को भी पकड़ा है। आरोप है कि अपहरण और हत्या के इस मामले की इस 9वी आरोपी ने ही फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बनाकर किशोर को अपने कथित प्रेम जाल में फंसाया और उस स्थान पर बुलाया जहां अपहरण के बाद इसकी हत्या कर दी गई।

स्कूल छोड़ चुकी है लड़की ( Crime )

सिटी पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार, दो दिन पहले हिरासत में ली गई 15 वर्षीय किशोरी स्कूल छोड़ चुकी है। पूछताछ और जांच में पता चला कि लड़की ने जानबूझकर अपने कथित इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए किशोर से संपर्क साधा और उसे एक फर्जी प्रेम संबंध में उलझाया। इसी बहाने उसे एक एक स्थान पर बुलाया गया जहां कम लोग आते-जाते हैं। इस स्थान पर तय षडयंत्र के तहत किशोर का अपहरण किया गया और बाद में बेरहमी से हत्या करके इसके शव को दफन कर दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को जमीन में दफना किया।

फिल्म दृश्यम की तरह रची कहानी ( Crime )

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की साजिश पहले से रची गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि किशोर का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। गिरफ्तार किए गए पांचों युवक 19 से शुरुआती 20 वर्ष की उम्र के हैं जबकि हिरासत में लिए गए तीन अन्य आरोपी नाबालिग हैं। घटना का पता तब चला जब गायब चल रहे किशोर की की मां ने 31 दिसंबर को पुलिस थाने पहुंचकर बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। मां ने बताया कि उसका बेटा 29 दिसंबर को अपने दुपहिया वाहन पर घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने पहले ही दिन दर्ज कर लिया था मामला

बेटे के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसी दिन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गहन जांच-पड़ताल और सर्विलांस के जरिए पुलिस धीरे-धीरे आरोपियों तक पहुंची और पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा। इस मामले में और भी कोई शामिल है या नहीं इसके लिए इन सभी से विस्तार से पूछताछ चल रही है।