29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, May 28, 2026

दिल्ली बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा पर क्यों जताया गया भरोसा, अब वीरेंद्र सचदेवा को क्या मिलेगा रोल?

Delhi BJP President: दिल्ली बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Delhi BJP New President

दिल्ल बीजेपी के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (Photo-X @hdmalhotra)

Delhi BJP New President: दिल्ली बीजेपी में लंबे समय से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा चल रही थी। आखिर अब पार्टी ने हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंप दी है। हर्ष अभी केंद्र सरकार में मंत्री हैं और पूर्वी दिल्ली से सांसद भी हैं। उनकी नियुक्ति तुरंत लागू कर दी गई है। नेताओं का कहना है कि राजनीति में लंबे समय से बने रहने के कारण हर्ष मल्होत्रा के नाम पर कई बड़े नेताओं से उनको समर्थन मिला है।

हर्ष मल्होत्रा पर ही क्यों खेला गया दांव?

हर्ष मल्होत्रा एक ऐसे नेता हैं जिनको लेकर कोई विवाद नहीं है। वह सरकार और संगठन दोनों को एक साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि हर्ष मल्होत्रा बाकी नेताओं पर भारी पड़ गए। इस रेस में राजीव बब्बर और जेपी के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन हर्ष मल्होत्रा ने इनको पीछे पछाड़ दिया।

अगले साल होगी असली परीक्षा

हर्ष मल्होत्रा पहले पार्षद और पूर्वी दिल्ली के मेयर भी रह चुके हैं। इसलिए उन्हें दिल्ली की राजनीति और निगम के कामकाज की अच्छी जानकारी है। अगले साल निगम चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी चाहती है कि दिल्ली सरकार के बाद निगम में भी उसकी पकड़ मजबूत बनी रहे। पार्टी को उम्मीद है कि हर्ष का पुराना अनुभव चुनाव में काफी मदद करेगा।

वीरेंद्र सचदेवा को क्या मिलेगा रोल?

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रहे वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल पार्टी के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। उनके समय में बीजेपी ने दिल्ली की सभी लोकसभा सीटें जीतीं और 27 साल बाद दिल्ली में सरकार भी बनाई। अब पार्टी के अंदर चर्चा चल रही है कि सचदेवा को जल्द ही केंद्रीय टीम में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नेताओं का मानना है कि संगठन में उनके काम को देखते हुए पार्टी उन्हें नया और बड़ा रोल दे सकती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें