5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

हम जहां हाथ रख रहे, वहीं भ्रष्टाचार का जिन्न…विधवा पेंशन योजना में 2000 करोड़ के घोटाले पर BJP

Widow Pension Scheme: दिल्ली में भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर विधवा पेंशन योजना में 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के मामले में भाजपा पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

AAP vs BJP in Delhi

Widow Pension Scheme: दिल्‍ली भाजपा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान एक बड़ा पेंशन घोटाला हुआ। जिससे सरकारी खजाने को हर साल करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। भाजपा ने दावा किया कि इस घोटाले को फर्जी लाभार्थियों के नाम पर अंजाम दिया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लगाया आरोप

वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली की विधवा पेंशन योजना की शुरुआती जांच में 83 हजार पंजीकृत महिलाएं या तो फर्जी मिलीं या फिर संदिग्ध। इतना ही नहीं, 60 हजार बेसहारा महिलाओं के नाम पर यह भारी गड़बड़ी की गई। इसके अलावा 22,795 अन्य मामलों में भी घोटाले की आशंका है। सचदेवा ने सवाल उठाते हुए कहा "हर साल 200 करोड़ रुपये आखिर गए कहां? मंत्री, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता या आम आदमी पार्टी के चुनावी फंड में?"उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले साल भाजपा ने इस अनियमितता को लेकर चिंता जताई थी और पार्टी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद अक्टूबर 2024 में एक जांच शुरू भी हुई, लेकिन केजरीवाल सरकार ने उस प्रक्रिया को बीच में रोक दिया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने क्या कहा?

दिल्ली में विधवा पेंशन योजना में भारी घोटाला सामने आने पर सियासी पारा चढ़ गया है। मंगलवार को विधवा पेंशन योजना में AAP पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "जहां जहां हम हाथ रख रहे हैं वहां वहां दिल्ली की पिछली सरकारों के भ्रष्टाचारों का जिन्न निकल रहा है। ये भाजपा के कहने से नहीं जांच समितियों के आधार पर पता चलेगा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ भ्रष्टाचार का खेल खेला है।"

आप बोली- भाजपा कल्याणकारी योजनाओं को कर रही है बंद

भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भाजपा लोगों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने पर तुली हुई है। आप ने आरोप लगाया, "हमने पहले ही चेताया था कि भाजपा सरकार में आते ही मोहल्ला क्लीनिक, दुर्घटना पीड़ितों के मुफ्त इलाज, और मुफ्त जांच जैसी योजनाएं बंद हो जाएंगी। अब वही हो रहा है।" पार्टी ने दावा किया कि भाजपा ने मनगढ़ंत घोटालों के नाम पर जनता के लिए शुरू की गई योजनाओं को बंद करना शुरू कर दिया है। बिजली दरें बढ़ा दी गई हैं और मुफ्त बिजली योजना भी बंद करने की साजिश की जा रही है।

आतिशी ने पुराने वाहनों पर प्रतिबंध को लेकर साधा निशाना

भाजपा के विधवा पेंशन योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी भी भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक और दिल्ली सदन में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय बड़े भ्रष्टाचार की साजिश है। इससे मिडिल क्लास बुरी तरह डरा हुआ है। भाजपा ने बिना मिडिल क्लास के बारे में सोचे 10 साल पुरानी गाड़ियों को दिल्ली में बैन कर दिया। इसके पीछे कार स्क्रैपर्स, कार मैनुफैक्चर्स और कार डीलरों को फायदा पहुंचाने की नीति दिखाई देती है, क्योंकि पुरानी गाड़ियां बैन होने से दिल्ली के 62 लाख परिवारों को नई गाड़ियां खरीदनी पड़ेंगी।