29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच, Sep 23, 2023

देश में नीमच पहला शहर जहां मूक-बधिर बच्चों को सिखाई जा रही ऑनलाइन साईन लैंग्वेज

मूकबधिर बच्चों की साईन लैंग्वेज की ऑनलाईन कक्षा देश में सबसे पहले नीमच में हुई प्रारंभरेडक्रास के मूकबधिर विद्यालय में साईन लैंग्वेज की स्मार्ट कक्षाएं प्रारंभ

देश में नीमच पहला शहर जहां मूक-बधिर बच्चों को सिखाई जा रही ऑनलाइन साईन लैंग्वेज

स्मार्ट क्लास में बैठकर साईन लैंग्वेज का अभ्यास किया कलेक्टर एवं एडीएम ने।

नीमच. रेडक्रास सोसायटी ने नीमच जिले में मूकबधिर बच्चों की शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने की अभिनव पहल की है। शुक्रवार को मूकबधिर बच्चों की शिक्षा के लिए ऑनलाईन साईन लेंग्वेज अध्यापन की स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ की गई।

अपर कलेक्टर नेहा मीना के विशेष प्रयासों से आनंद सर्विस सोसायटी इंदौर के माध्यम से नीमच के मूकबधिर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय साईन लैंग्वेज दिवस के उपलक्ष्य में स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ की गई। ज्ञानेन्द्र पुरोहित एवं मोनिका पुरोहित ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से मूकबधिर बच्चों को साईन लैंग्वेज के माध्यम से पाठ्यक्रम, कॅरियर मार्गदर्शन के लिए अध्यापन करवाएंगे। कलेक्टर दिनेश जैन एवं एडीएम नेहा मीना ने रेडक्रास नीमच के मूकबधिर विद्यालय में दीप प्रज्जवलित कर ऑनलाईन कक्षाओं का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने मूकबधिर विद्यालय में ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ होने पर बच्चों को शुभकामनाएं दी। एडीएम के विशेष प्रयासों की प्रशंसा की। एडीएम ने आनंद सर्विस सोसायटी इंदौर के डॉ. पुरोहित एवं पुरोहित ने मूकबधिर बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मूकबधिर बच्चों के लिए साईन लैंग्वेज की ऑनलाईन कक्षाओं की शुरुआत देश में सबसे पहले नीमच में हुई है। एडीएम ने कहा कि ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से मूकबधिर बच्चों को एडवांस साईन लैंग्वेज सिखाई जाएगी। सामान्य ज्ञान व अन्य पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ ही कॅरियर कांउसलिंग भी की जाएगी। जिससे मूकबधिर विद्यालय के बच्चे समाज की मुख्यधारा से जुडक़र आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। पुरोहित ने ऑनलाईन साईन लैंवेज के माध्यम से वर्चुअली संवाद करते हुए कहा कि रेडक्रॉस नीमच ने मूकबधिर बच्चों के लिए ऑनलाईन कक्षाओं की अनूठी पहल प्रारंभ की है। यह मूकबधिर बच्चों का भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर है। वे ऑनलाईन पढ़ाई कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने मूकबधिर बच्चों के माता-पिता से कहा कि वे अपने बच्चों को किसी से भी कम न समझें। उन्हें पढ़ाई करने और आगे बढऩे में हमेशा सहयोग करें। इस मौके पर किरण आंजना, खुमान कुंवर, सुनील तिवारी, अभिलाषा सहित रेडक्रॉस कर्मचारी, मूकबधिर, बच्चे एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें