3 अगस्त 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

YSRCP सांसद पीवी मिधुन गिरफ्तार, गरमाई आंध्र की राजनीति, जानिए जगन ने CM नायडू को लेकर क्या कहा?

आंध्र प्रदेश पुलिस ने शराब घोटाला मामले में वाईएसआरसीपी सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कुछ शराब कंपनियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया। इस मामले में अब आंध्र प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।

मिधुन रेड्डी (फोटो- आईएएनएस)
मिधुन रेड्डी (फोटो- आईएएनएस)

आंध्र प्रदेश पुलिस ने 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में शनिवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आंध्र पुलिस ने शाम साढ़े सात बजे विजवाड़ा में मिधुन को गिरफ्तार किया। मिधुन रेड्डी की गिरफ्तारी से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

स्कैम में अहम भूमिका निभाने का आरोप

आरोप है कि सांसद मिधुन रेड्डी ने एक्साइज पॉलिसी में अहम भूमिका निभाई थी। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने रिश्वत की रकम को फर्जी कंपनियों में भेजा था। YSRCP सांसद की गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। पूर्व सीएम जगन मोहन की पार्टी ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है।

राजनीतिक बदला ले रहे हैं सीएम नायडू

YSRCP ने कहा कि सीएम चंद्रबाबू नायडू अपने शक्तियों का दरुपयोग कर रहे हैं। वह इस मामले का इस्तेमाल पूर्व सीएम जगन के करीबियों से राजनीतिक बदला ले रहे हैं। YSR नेता मल्लाडी विष्णु ने कहा कि हम नायडू के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। नायडू सरकार की कार्रवाई जितनी बदले की भावना से भरी होगी। हमारा संकल्प भी उतना ही मजबूत होगा। हम नायडू सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। इस मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने धनंजय रेड्डी, कृष्णमोहन रेड्डी और बालाजी गोविंदप्पा को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जब जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के सीएम थे, तब सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई थी। आरोप है कि कुछ शराब कंपनियों से रिश्वत लेकर उन्हें लाभ पहुंचाया गया। वाई वेंकटेश नामक व्यक्ति ने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में वेंकटेश ने जगन की सरकार की आंध्र प्रदेश राज्य पेय निगम लिमिटेड में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि नकली शराब ब्रांडों की खरीद के ऑर्डर दिए गए थे। इनमें से कुछ YSRCP नेताओं से जुड़े निजी कंपनियों की तरफ से दिए गए थे। उन्होंने दावा कि प्रसिद्ध शराब ब्रांडों की खरीददारी से बचने के लिए भी अनियमितता बरती गई थी।