3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, Jun 03, 2026

घर के बाहर ताला लगाया और लगा दी आग, आधी रात में टीएमसी कार्यकर्ता और परिवार पर हमला

West Bengal Politics: दक्षिण 24 परगना के एक टीएमसी कार्यकर्ता ने दावा किया है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा आधी रात में उसके घर को आग लगा दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें संदिग्ध दिखाई दे रहा है।

West Bengal police

पश्चिम बंगाल पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के घर में आग लगाने की घटना ने इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। घटना ऐसे समय हुई है जब राज्य में लगातार राजनीतिक टकराव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। टीएमसी कार्यकर्ता सुमन हलदार ने आरोप लगाया है कि पार्टी से जुड़ाव की वजह से उनके घर को निशाना बनाया गया और पूरी घटना पहले से सुनियोजित थी।

पीछे के दरवाजे से भागकर बचाई जान

घटना सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। सुमन हलदार के अनुसार कुछ बदमाश उनके घर पहुंचे और बाहर से मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया। इसके बाद घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे घर में मौजूद परिवार के सदस्य घबरा गए। सामने का रास्ता बंद होने के कारण परिवार को पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी।

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सुमन हलदार ने दावा किया कि यह हमला उनकी राजनीतिक पहचान की वजह से किया गया। उन्होंने कहा कि अगर परिवार समय रहते बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर चिंता जताई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले के पीछे की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की गई है।

CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हुआ संदिग्ध

घर के पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज जांच में महत्वपूर्ण सबूत बनकर सामने आई है। फुटेज में एक व्यक्ति कैप पहने हुए घर के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वह पहले इलाके की रेकी करता नजर आता है और बाद में एक बैग लेकर वापस आता है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति को बैग जमीन पर रखते और एक बोतल निकालकर घर की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस अब फुटेज की तकनीकी जांच कर रही है ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके। जांच एजेंसियां आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही हैं।

दक्षिण 24 परगना में बढ़ा रहा राजनीतिक तनाव

दक्षिण 24 परगना में हाल के दिनों में कई राजनीतिक घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को टीएमसी सांसद बापी हलदार के कार्यालय से कथित तौर पर बाढ़ राहत सामग्री मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। स्थानीय लोगों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाने के बजाय कार्यालय में जमा की गई थी। इसके अलावा टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी बीजेपी समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया था। वहीं एक अन्य घटना में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ भी कथित बदसलूकी की खबर सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने राज्य की राजनीति को और अधिक गरमा दिया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें