29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 29, 2026

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, प्री-मानसून की दस्तक से गर्मी और लू से राहत

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बीच प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Weather Update Monsoon Rain

Weather Update Monsoon Rain (AI Image)

Weather Update Monsoon Rain: उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय नए पश्चिम विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरणों व प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से गुरुवार को राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम बदल गया है। गुरुवार शाम को दिल्ली व एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। वहीं तटीय व पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर कुछ दिन से चल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल तट की ओर बढ़ने के साथ ही देश के कई हिस्सों में शुक्रवार से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना हैं। प्री-मानसून के प्रभाव से 29 मई से 5 जून तक केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिमी तट पर भारी बारिश होगी। प्री-मानसून बारिश से देश के 80 से 90 प्रतिशत का एरिया कवर होने की संभावना है।

मौसम बदलने से भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तथा कुछ क्षेत्रों में 6-8 डिग्री तक गिरावट भी संभव है। IMD ने कई राज्यों में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अगले 5 साल और भी गर्म, कई रिकॉर्ड टूटेंगे : यूएन

विश्व मौसम विज्ञान संगठन की नई रिपोर्ट ने दुनिया को गंभीर चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के मुताबिक 2026 से 2030 तक के पांच साल पृथ्वी के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं। इस अवधि में पांच साल के औसत तापमान के 1.5 डिग्री से ऊपर जाने तथा कोई एक साल के दौरान 2024 की गर्मी का रिकॉर्ड टूटने की आशंका है।

आर्कटिक क्षेत्र सबसे तेजी से गर्म हो रहा है। यहां तापमान बाकी दुनिया की तुलना में 3.5 गुना तेजी से बढ़ रहा है। आर्कटिक में औसतन 1.66 डिग्री अतिरिक्त गर्मी बढ़ सकती है। समुद्री बर्फ तेजी से पिघल रही है, जो वैश्विक मौसम को और प्रभावित करेगी। भारत समेत कई देशों में लू की घटनाएं बढ़ेंगी, रात का तापमान भी ऊंचा रहेगा, जिससे स्वास्थ्य, कृषि और पानी की उपलब्धता पर बुरा असर पड़ेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें