17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: 18-19 फरवरी को होगी भारी बारिश, इन10 राज्यों में बारिश का खतरा

IMD Weather Forcast: मौसम ने एकबार फिर पलटी मारी है। आज से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। जबकि पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
IMD issues yellow alert for rain in Delhi-NCR

बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। वसंत का मौसम सिकुड़ता जा रहा है। फरवरी महीने में पंखा चलाने की नौबत आ गई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। India Meteorological Department ने कहा कि 18 व 19 फरवरी को देश के 10 राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 18 व 19 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा यूपी और उत्तराखंड का हाल ?

उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 18 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की आशंका है। यूपी के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उधर, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 18 व 19 फरवरी को गढ़वाल और कुमाऊं इलाके के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

क्या है बिहार का हाल?

बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि नेपाल से सटे तराई वाले इलाकों में सुबह व शाम हल्की ठंड बनी रहेगी।

राजस्थान का मौसम कैसे रहेगा?

राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है। एमपी के सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में 18 व 19 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में चलेगी आंधी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी दो दिनों में दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की भी उम्मीद है।

हिमाचल में बारिश की संभावना

हिमाचल के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना और हमीरपुर में 18 फरवरी को बारिश की संभावना है, जबकि 18 व 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं कश्मीर में 17, 18 व 19 फरवरी को बर्फबारी की संभावना जताई गई है।