
US Israel Iran War: भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही। (Image Source: ANI)
US Israel Iran War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और हमलों के बीच ईरान लंबे समय तक टिकने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें युद्ध खत्म होने की कोई निश्चित समय-सीमा नजर नहीं आ रही है, लेकिन अगर हालात ऐसे बने तो ईरान पांच साल तक भी युद्ध जारी रखने से पीछे नहीं हटेगा।
डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही से जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और हमलों के संभावित अंत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह युद्ध कब खत्म होगा। उनके अनुसार अभी तक ऐसी कोई निश्चित डेडलाइन तय नहीं है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि संघर्ष कब तक जारी रहेगा।
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, “मुझे इस युद्ध की कोई डेडलाइन नहीं पता, लेकिन मैं इतना जानता हूं कि ईरान अंत तक लड़ने के लिए तैयार है, चाहे यह संघर्ष पांच साल तक ही क्यों न चले।” उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है।
डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने अमेरिका के साथ बातचीत की संभावना को भी फिलहाल खारिज कर दिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि ईरान बातचीत करना चाहता है।
ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''कभी नहीं। इस समय ईरान उनके साथ बातचीत नहीं करना चाहता, क्योंकि युद्ध की शुरुआत उन्होंने की है। हमने उनके साथ यह अनुभव दो बार किया है। हम उनके साथ बातचीत कर रहे थे और उन्होंने हम पर हमला कर दिया।''
पिछले कुछ समय से पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान और इजरायल के बीच हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका की भूमिका को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
Updated on:
14 Mar 2026 06:15 pm
Published on:
14 Mar 2026 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
