29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 28, 2026

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ 2 दिन की CBI रिमांड पर, पूर्व जज सास से सवा 3 घंटे पूछताछ, चचेरे भाई से भी सवाल-जवाब

Tvisha Sharma Case: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 29 मई तक CBI रिमांड पर भेज दिया है। CBI ने पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह से सवा तीन घंटे पूछताछ की, जबकि चचेरे भाई स्वराज सिंह से भी सवाल-जवाब किए गए। हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case Update

Tvisha Sharma Case: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जांच अब और तेज हो गई है। आरोपी पति समर्थ सिंह को बुधवार को एसआईटी ने भोपाल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 29 मई तक CBI रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड मिलने के बाद CBI की टीम समर्थ को लेकर सीधे उसके घर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

जांच एजेंसी ने इस दौरान पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह से करीब सवा तीन घंटे तक अलग-अलग चरणों में पूछताछ की। घर के अन्य सदस्यों से भी सवाल किए गए। CBI ने CCTV फुटेज में नजर आए समर्थ के चचेरे भाई स्वराज सिंह से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, टीम ने घटनाक्रम, घर के भीतर मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटना वाले दिन की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई।

इधर, ट्विशा की मौत के मामले में आरोपों का सामना कर रहीं गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कराने की मांग वाली याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट में लंबी सुनवाई हुई। इस मामले में CBI ने भी हस्तक्षेप की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने एजेंसी की ओर से दायर इंटरविनर आवेदन स्वीकार कर लिया।

CBI ने अदालत से कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग के समर्थन में अपना पक्ष रखना चाहती है। दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुई सुनवाई शाम 5:20 बजे तक चली। इसके बाद जस्टिस देवनारायण मिश्रा की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

घटनास्थल की हाईटेक जांच, पूरे घर की 3D मैपिंग

CBI के साथ केंद्रीय फॉरेंसिक टीम भी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने फारो फोकस हाई-प्रिसिजन 3D लेजर स्कैनर मशीन की मदद से पूरे घर और घटनास्थल की थ्रीडी मैपिंग की।

यह मशीन लेजर किरणों की सहायता से आसपास मौजूद हर वस्तु और स्थान की दूरी मापती है तथा पूरे इलाके का ‘पॉइंट क्लाउड’ यानी डिजिटल 3D डेटा तैयार करती है। इससे जांच एजेंसियों को घटनास्थल को डिजिटल रूप में दोबारा समझने और घटनाक्रम को री-क्रिएट करने में मदद मिलती है।

CBI ने घर के अलग-अलग हिस्सों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई। जांच टीम ने उन स्थानों को विशेष रूप से रिकॉर्ड किया, जो मामले की जांच में अहम माने जा रहे हैं।

केस डायरी से खुल सकते हैं कई अहम राज

मामले की जांच संभालने के बाद CBI को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी केस डायरी सौंप दी है। अब एजेंसी पुलिस जांच के दौरान दर्ज बयानों और मौजूदा पूछताछ में सामने आ रही बातों का मिलान करेगी।

सूत्रों के मुताबिक CBI समर्थ सिंह, गिरिबाला सिंह और अन्य लोगों के पुराने बयानों की पड़ताल कर रही है, ताकि किसी भी तरह के विरोधाभास या नई जानकारी का पता लगाया जा सके। जांच एजेंसी आने वाले दिनों में मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें