2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वह मेरे लिए…’, पीएम मोदी के लिए ट्रंप ने कही बड़ी बात, टैरिफ 25% से घटाकर 18%

PM Modi-Donald Trump Talks: मोदी और ट्रंप दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि… नीचे पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 03, 2026

PM MODI- TRUMP

मोदी–ट्रंप डायलॉग का बड़ा नतीजा: भारतीय उत्पादों पर US टैरिफ कम ( इमेज सोर्स: वायरल एक्स)

Donald Trump Tariff Reduction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच काफी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई- जैसे व्यापार, भारत–अमेरिका रिश्तों को मजबूत करना और रूस–यूक्रेन युद्ध को किस प्रकार से खत्म किया जाए।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट आया सामने

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया। ट्रंप ने लिखा, “आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं।”

रूस-यूक्रेन युद्ध

ट्रंप ने बताया कि उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई- जैसे व्यापार और रूस–यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के तरीके।
ट्रंप के अनुसार, पीएम मोदी ने रूस से तेल खरीद कम करने और इसकी जगह अमेरिका और शायद वेनेजुएला से ज्यादा तेल लेने पर सहमति जताई है। उनका कहना है कि इससे यूक्रेन में चल रही लड़ाई को खत्म करने में मदद मिल सकती है, जहां हर हफ्ते कई लोगों की जान जा रही है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के अनुरोध और दोनों नेताओं की दोस्ती की वजह से भारत और अमेरिका ने एक नए व्यापार समझौते पर सहमति बना ली है। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 18% करेगा। वहीं भारत, अमेरिका पर लगाए गए अपने टैरिफ और दूसरे व्यापारिक प्रतिबंधों को धीरे–धीरे शून्य करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अमेरिका जाने से पहले पीएम मोदी से बातचीत

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने “बाय अमेरिकन” नीति के तहत अमेरिका से बड़े पैमाने पर खरीदारी का भी वादा किया है, जिसमें 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद शामिल होंगे। ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे और दोनों नेता ऐसे हैं “जो काम करके दिखाते हैं।”

बता दें कि यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर एक दिन बाद अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर जाने वाले हैं।

Story Loader