Transfer of IAS Officers: बिहार सरकार ने शनिवार शाम एक बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को अब राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, उद्योग और परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वित्त सचिव डॉ. आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रचना पाटिल को स्थानांतरित कर वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव उज्ज्वल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को अपर महानिदेशक, बिपार्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया है। सत्येंद्र कुमार सिंह, जो प्रतीक्षा में थे, को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। महाबीर प्रसाद शर्मा को वित्त विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। यशपाल मीणा, जो जल संसाधन विभाग में अपर सचिव हैं, को अब हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
कृष्ण कुमार, जो पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव थे, को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में संग्रहालय निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। आशुतोष द्विवेदी, जो भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव हैं, को अब राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Published on:
02 Aug 2025 09:10 pm