29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 24, 2026

‘भागने पर मजबूर किया गया’, फाल्टा में BJP की जीत के बाद TMC सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने ECI पर उठाए सवाल

Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि रिपोलिंग की मतगणना के दौरान कई गड़बड़ियां हुईं।

Abhishek Banerjee

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (Photo-ANI)

Abhishek Banerjee on ECI: फाल्टा विधानसभा सीट पर BJP की बड़ी जीत के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि रिपोलिंग की मतगणना के दौरान कई गड़बड़ियां हुईं। उन्होंने कहा कि TMC के पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और कार्यकर्ताओं को डराकर वहां से भागने पर मजबूर किया गया।

बता दें फाल्टा सीट पर BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए CPI(M) उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी को 1,09,021 वोटों से हराया। इस जीत के साथ विधानसभा में BJP की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है।

इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। क्योंकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान गड़बड़ी और हिंसा की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने रिपोलिंग कराने का फैसला लिया था। वहीं TMC उम्मीदवार जहांगीर खान इस चुनाव में चौथे स्थान पर रहे।

अभिषेक बनर्जी का आरोप

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव ने फाल्टा विधानसभा सीट की रीपोल काउंटिंग को लेकर चुनाव आयोग (ECI) पर आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान कई गड़बड़ियां हुईं और चुनाव आयोग ने पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

अभिषेक बनर्जी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि फाल्टा में दोबारा वोटिंग की गिनती बहुत तेजी से पूरी कर दी गई। उनके मुताबिक, 4 मई को दोपहर 3:30 बजे तक सिर्फ 2 से 4 राउंड की गिनती हुई थी, लेकिन इस बार उसी समय तक सभी 21 राउंड पूरे कर लिए गए। उन्होंने कहा कि देश को चुनाव आयोग से इसका जवाब मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 10 दिनों में फाल्टा से 1000 से ज्यादा TMC कार्यकर्ताओं को अपना घर छोड़ना पड़ा। इसके बावजूद चुनाव आयोग चुप रहा। अभिषेक ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बावजूद पार्टी ऑफिस में खुलेआम तोड़फोड़ की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

TMC नेता ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उन्हें नई राज्य सरकार का मुख्य सचिव बना दिया गया, जबकि उस समय फाल्टा में आचार संहिता लागू थी।

अभिषेक बनर्जी ने यह भी दावा किया कि 4 मई को मतगणना के दौरान TMC और अन्य विपक्षी दलों के काउंटिंग एजेंट्स को कथित तौर पर अधिकारियों और केंद्रीय बलों ने बाहर निकाल दिया, जबकि BJP एजेंट अंदर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने मांग की कि पूरे काउंटिंग प्रोसेस का स्वतंत्र CCTV ऑडिट कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि फाल्टा में मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हुई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें