31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, May 31, 2026

Abhishek Banerjee Attack: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

Sonarpur Violence: अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को हुए हमले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Abhishek Banerjee Attack Sonarpur Violence

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पांच लोग गिरफ्तार (Photo-IANS)

Abhishek Banerjee Attack: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से दो लोगों की पहचान तपन मैती और आकाश के रूप में हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पकड़े गए पांचों लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

कांग्रेस ने क्या कहा?

TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कांग्रेस ने निंदा की है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। इस तरह से हमला नहीं होना चाहिए था। जब से बीजेपी सत्ता में आई है, सुरक्षा को वे अपनी बपौती समझते हैं। भाजपा में जो शामिल होने वाला नेता होता है उसे पहले ही वे सुरक्षा दे देते हैं। अभिषेक बनर्जी के पास सुरक्षा होनी चाहिए थी। सुरक्षा न होने की वजह से ये हमला हुआ है।

BJP ने क्या कहा?

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने इस घटना पर कहा कि उनके अत्याचारों पर जनता के गुस्से का यह नतीजा हुआ है। अभिषेक बनर्जी को अब अपनी राजनीति सड़कों पर उतारनी होगी। 

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लेकिन जनता पिछले 15 वर्षों से जो कुछ झेल रही है, उसे भी देखना चाहिए। हर व्यक्ति किसी न किसी तरह से परेशान और प्रताड़ित हुआ है। जनता के भीतर जो गुस्सा है, वह कहीं न कहीं तो बाहर आएगा।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव परिणामों को देखकर अभिषेक बनर्जी को स्थिति समझ जानी चाहिए थी। फिर आप वहां हीरो बनने क्यों गए? जो व्यक्ति 22 गाड़ियों के काफिले के साथ घूमता है, अगर वह इस तरह हीरो बनने की कोशिश करेगा तो क्या होगा?

मंत्री घोष ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही थी और सिर्फ एक मौके का इंतजार कर रही थी। अभिषेक बनर्जी लोगों को ऐसे मौके क्यों दे रहे हैं?

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें