29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोयंबटूर, May 04, 2026

Tamil Nadu Assembly Election Result: तमिलनाडु में एक्टर विजय ने कैसे पलटी पूरी बाजी, जानें इसके पीछे के कारण

Tamil Nadu Election Trends: तमिलनाडु में विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) अपने वादों के दम पर 112 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए घोषित योजनाओं ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने के संकेत दिए हैं।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी का शानदार प्रदर्शन (Photo-IANS)

Tamil Nadu Assembly Election Result: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए रुझानों में एक्टर से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) 112 पर आगे चल रही है। वहीं AIADMK 58 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव में सीएम स्टालिन को बड़ा झटका लगा है। स्टालिन की पार्टी महज 49 सीटों पर आगे चल रही है।

प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ रही टीएमके ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। दरअसल, तमिलनाडु में एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) ने एग्जिट पोल में 98 से 120 सीटें दी थी। 

किन वादों से जीती TVK

एक्टर विजय ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई बड़े वादे किए, जिनका असर अब चुनावी रुझानों में साफ दिखाई दे रहा है।

घोषणापत्र जारी करते समय विजय ने कहा कि यह दस्तावेज तिरुक्कुरल के सिद्धांतों अरम (धर्म), पोरुल (धन) और इनबम (सुख) पर आधारित है। उन्होंने इसे ईमानदार शासन का रोडमैप बताया और मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी झूठे वादे नहीं करेगी।

महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

TVK ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं पेश की हैं। इनमें 60 साल तक की महिला मुखियाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता, साल में 6 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग विभाग और विशेष महिला अदालतों का गठन शामिल है।

इसके अलावा, हर दुल्हन को सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी, नवजात के लिए मां को सोने की अंगूठी और छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने के लिए परिवार को सालाना 15 हजार रुपये देने का वादा किया गया है।

युवाओं और रोजगार पर फोकस

युवाओं के लिए पार्टी ने कई योजनाएं घोषित की हैं। ग्रेजुएट युवाओं को 4 हजार रुपये और डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया है।

स्किल ट्रेनिंग लेने वाले ग्रेजुएट्स को 10 हजार और ITI डिप्लोमा धारकों को 8  हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही “CM पीपल सर्विस एसोसिएट” योजना के तहत 5 लाख युवाओं को गांव स्तर पर 18 हजार मासिक वेतन पर रोजगार देने की योजना है।

किसानों के लिए राहत पैकेज

घोषणापत्र में किसानों के लिए भी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। पांच एकड़ तक जमीन वाले किसानों के सहकारी ऋण माफ करने और इससे अधिक जमीन वालों के लिए 50% छूट का वादा किया गया है।

धान के लिए 3,500 रुपये और गन्ने के लिए 4,500 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की बात कही गई है।

अन्य प्रमुख वादे

TVK ने हर परिवार को सिटीजन प्रिविलेज कार्ड देने, सरकारी सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए राइट टू सर्विस एक्ट लागू करने और विधानसभा में सीधे जनता की भागीदारी बढ़ाने का वादा किया है।

इसके अलावा, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर विचार और पांच साल पूरे कर चुके अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन भी दिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें