30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 18, 2026

शशि थरूर नहीं होंगे वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में शामिल, सामने आई ये वजह

Kerala New CM V D Satheesan: शशि थरूर केरल के नए मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए वजह बताई।

Shashi Tharoor

कांग्रेस नेता शशि थरूर (ANI)

V D Satheesan Swearing-in Ceremony: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (V. D. Satheesan) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि वह इस समय अमेरिका के बोस्टन में हैं, जहां वह अपने पूर्व शिक्षण संस्थान के विशेष कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

क्यों शामिल नहीं होंगे थरूर?

थरूर ने कहा कि उन्हें समारोह में शामिल न हो पाने का अफसोस है, लेकिन वह The Fletcher School of Law and Diplomacy के दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह अपनी ग्रेजुएटिंग बैच के 50वें रीयूनियन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

अपने कांग्रेस सहयोगी और केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हो पाने का मुझे खेद है। मैं इस सप्ताहांत बोस्टन में हूं, जहां फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण दूंगा और अपनी ग्रेजुएटिंग क्लास के 50वें रीयूनियन में शामिल होऊंगा। थरूर ने आगे कहा कि यह अमेरिका में अतीत का जश्न मनाने का अवसर है, जबकि वह केरल के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

कांग्रेस नेतृत्व से मतभेदों के बीच बढ़ी चर्चा

शशि थरूर की अनुपस्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब पिछले कुछ सालों में कांग्रेस नेतृत्व के कुछ वर्गों के साथ उनके मतभेदों की चर्चा लगातार होती रही है। पार्टी के अंदरूनी मुद्दों, भाजपा सरकार पर उनके रुख और संगठनात्मक फैसलों को लेकर समय-समय पर असहमति की खबरें सामने आती रही हैं। साल 2026 की शुरुआत में भी थरूर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि पार्टी नेतृत्व के कुछ नेताओं के साथ उनके विचारों में मतभेद रहे हैं।

वीडी सतीशन को दी बधाई

हालांकि, थरूर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री-नामित बनाए जाने पर खुलकर बधाई दी। उन्होंने इसे सतीशन की दृढ़ता, विश्वास और पार्टी व जनता के प्रति वर्षों की समर्पित सेवा का पूरी तरह योग्य सम्मान बताया। थरूर ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सतीशन के साथ कई क्षेत्रों में संयुक्त रूप से प्रचार किया था और उनकी नियुक्ति से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत किसी एक नेता की नहीं, बल्कि टीम यूडीएफ की सामूहिक सफलता है।

चुनाव प्रचार में निभाई थी अहम भूमिका

विधानसभा चुनावों के दौरान शशि थरूर ने केरल के 14 में से 12 जिलों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया था। उन्होंने 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया और लगातार यूडीएफ की जीत का भरोसा जताया था। गौरतलब है कि कांग्रेस नीत यूडीएफ ने 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया। इसके बाद कांग्रेस ने कई दिनों की चर्चाओं और अटकलों के बाद वीडी सतीशन को राज्य का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें