26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्तव्य पथ पर पहली बार दहाड़ेगा S-400! वही मिसाइल सिस्टम जिसने एक झटके में ढेर किए थे पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट

77वीं गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकलेंगी। इनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) की 17 झांकियां और विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की 13 झांकियां शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
s-400 missile system

एस-400 वायु रक्षा प्रणाली

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ होने वाली परेड में इस बार आपको कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस 2026 परेड में सैन्य मामलों के विभाग की झांकी में पहली बार एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को शामिल किया गया है। वायु सेना प्रमुख मनीष सभरवाल ने कहा कि एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पिछले साल मई में पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान भारत की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गणतंत्र दिवस 2026 परेड में सैन्य मामलों के विभाग की झांकी में पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा।

एस-400 ने पाक के 5 फाइटर जेट को किया था तबाह

आपको बता दें कि एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पिछले साल अगस्त में पुष्टि की थी कि भारत के एस-400 ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। यह ऑपरेशन आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के लिए चलाया गया था और 22 अप्रैल को पहलगाम पर हुए हमले का बदला लेने के लिए शुरू किया गया था।

भैरव, शक्तिबाण, यूजीवी और एटीएजीएस

इस वर्ष सैन्य मामलों का विभाग त्रि-सेवा झांकी- ऑपरेशन सिंदूर प्रस्तुत कर रहा है, जो भारत के सशस्त्र बलों के परिचालन तालमेल और सफल संयुक्त अभियानों को उजागर करता है। मेजर जनरल नवराज ढिल्लों ने शुक्रवार को बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार लगातार चौथी बार परेड का नेतृत्व करेंगे। परेड में कुल 6,050 सैन्यकर्मी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि भैरव, शक्तिबाण, यूजीवी और एटीएजीएस सहित सैन्य उपकरण भी इस कार्यक्रम में प्रदर्शित किए जाएंगे।

कर्तव्य पथ पर निकलेंगे 30 झांकियां

नई दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकलेंगी। इनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) की 17 झांकियां और विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की 13 झांकियां शामिल हैं।

झांकियों ने भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंबित

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह में 'स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम' और 'समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत' जैसे व्यापक विषयों के अंतर्गत एक भव्य दृश्य प्रदर्शन किया जाएगा। ये झांकियां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती आत्मनिर्भरता के कारण देश की तीव्र प्रगति का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करेंगी, साथ ही भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रतिबिंबित करेंगी।