3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरिफ घटाकर 18% किया जाना एक ‘ऐतिहासिक क्षण’.. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के फैसले का किया स्वागत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और टैरिफ में कटौती का स्वागत करते हुए इसे एक "ऐतिहासिक क्षण" बताया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा शुल्क घटाकर 18% करने से दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

1 minute read
Google source verification
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Photo-IANS)

Rajnath Singh on US Tariffs: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में कटौती का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि अमेरिका की तरफ से टैरिफ घटाकर 18 फीसदी किया जाना एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखे पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी और लिखा, "भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण, क्योंकि एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता संपन्न हुआ है, जिससे शुल्क (टैरिफ) घटकर काफी कम 18% रह गया है तथा गहरे तथा व्यापक आर्थिक सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। मैं इस निर्णायक समझौते तक पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देता हूं, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगा और दोनों देशों क लोगों को लाभ पहुंचाएगा। इस समझौते के साथ, भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए तैयार हैं।"

आपको बता दें कि अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने भी न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में स्वीकार किया है कि भारत पर अब सिर्फ 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। साथ ही अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25 प्रतिशत टैरिफ हटा देगा।

भारत-अमेरिका की बीच ट्रेड डील लगभग तय

उधर, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक निजी भारतीय टीवी चैनल से बातचीत में भारत से ट्रेड डील की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि आगामी कुछ दिनों में इस पर हस्ताक्षर होंगे, भारत और अमेरिका के बीच डील करीब-करीब तय है।

Story Loader