अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की लगाने की घोषणा करते हुए हमारी अर्थव्यवस्था को मृत बताया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए ट्रंप के इस बयान का समर्थन किया और भाजपा सरकार को इस मामले में घेरने की कोशिश की थी। लेकिन राहुल की पार्टी के नेताओं ने ही एक के बाद एक उनके इस प्लान पर बूरी तरह से पानी फेर दिया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के इस मामले में सरकार का पक्ष लेने के साथ ही पार्टी नेता मनीष तिवारी और राजीव शुक्ला ने भी इस मामले पर राहुल से बिल्कुल विपरीत बयान दिए है।
राहुल ने कहा था कि, ट्रंप बिल्कुल सही कह रहे है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पूरी दुनिया जानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत अर्थव्यवस्था है। राहुल ने आगे कहा कि, मुझे खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह तथ्य बताए। भाजपा ने अदानी की मदद करने के लिए भारत की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया। राहुल के इस बयान की जहां भाजपा ने कड़ी निंदा की वहीं उनकी खुद की ही पार्टी के नेताओं ने सरकार के पक्ष में बयान देकर उनकी किरकिरी कर दी।
शशि थरूर से जब इस ट्रंप के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है और सभी यह बात जानते है। थरूर के साथ ही सांसद मनीष तिवारी और और राजीव शुक्ला ने भी ट्रंप के इस बयान का पूरी तरह से खंडन किया है। राजीव शुक्ला ने ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था मरी नहीं है। उन्होंने आगे कहा, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश में आर्थिक सुधार शुरू किए गए थे। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने उन सुधारों को आगे बढ़ाया और मनमोहन सिंह ने अपने दस साल के कार्यकाल में उसे और बेहतर किया। इसके साथ ही शुक्ला ने वर्तमान सरकार के प्रयासों की सराहना भी की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की राय भी इस मामले में राहुल गांधी से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की ताकत का प्रमाण है। तिवारी ने आगे कहा, यह सब भारत की स्ट्रेटजिक ऑटोनॉमी का सबूत है, जो नेहरू की गुटनिरपेक्षता से शुरू हुई और अब पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत वाली सोच का हिस्सा है।
Published on:
01 Aug 2025 06:57 pm