
पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये देगी मान सरकार (Photo-IANS)
Punjab News: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान ने महिलाओं को बड़ा तोहफ दिया है। सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वादा किया है। साथ ही अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह ट्रांसफर किए जाएंगे।
राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। दरअसल, इस योजना के तहत पंजाब की 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता दी जाएगी।
सरकार के मुताबिक यह योजना लगभग सार्वभौमिक होगी और पंजाब की करीब 97% वयस्क महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा, जो देश में इस तरह की योजनाओं में सबसे अधिक कवरेज मानी जा रही है।
प्रदेश के वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि 18 साल से ऊपर की हर महिला इस योजना के लिए पात्र होगी। हालांकि कुछ वर्गों को इससे बाहर रखा गया है। इनमें वर्तमान या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, मौजूदा या पूर्व सांसद और विधायक, तथा आयकर देने वाले लोग शामिल हैं।
उन्होंने यह भी कहा किया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा या निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रही महिलाएं भी इस नई योजना के तहत पात्र होंगी।
पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2,60,437 करोड़ रुपये का कुल बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने इसे राज्य की माओं और बेटियों को समर्पित बजट बताया। दरअसल, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय संतुलन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
Updated on:
08 Mar 2026 01:58 pm
Published on:
08 Mar 2026 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
