Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए बड़ा ऐलान, CM देंगे 2 लाख तक का मुआवजा

Punjab Farmer Compensation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए 2 लाख रुपये तक का मुआवजा देने की घोषणा की है

cm bhagwant mann
किसानों 20 हजार का मुआवजा (X)

Punjab Flood: पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस संकट के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने किसानों को फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की है। यह फैसला पंजाब कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत प्रदान करना है।

4.30 लाख एकड़ में फसलें बर्बाद

पिछले तीन हफ्तों से पंजाब में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचाई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 4.30 लाख एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जिनमें ज्यादातर धान की फसलें शामिल हैं। यह नुकसान किसानों के लिए विशेष रूप से विनाशकारी है, क्योंकि फसल कटाई का समय नजदीक था।

सोशल मीडिया पर मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो वर्तमान में एक बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा, "हमारे किसानों ने बाढ़ के कारण भारी नुकसान झेला है। उनकी मेहनत को बचाने और उनके जीवन को पटरी पर लाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।"

राज्य सरकार अपने कोष से देगी पैसा

पंजाब सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन नियमों के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रति एकड़ 6,800 रुपये का मुआवजा निर्धारित है, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी ओर से अतिरिक्त 13,200 रुपये प्रति एकड़ जोड़कर कुल मुआवजे को 20,000 रुपये प्रति एकड़ करने का फैसला किया है। यह राशि राज्य के अपने कोष से दी जाएगी।