4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 04, 2026

10 जून को भारतीय रजनीति में इतिहास रच देंगे पीएम Narendra Modi, टूट जाएगा जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड

Narendra Modi Breaks Jawaharlal Nehru Record: 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचेंगे। वह लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के मामले में पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

image
भारत

Jun 04, 2026

Narendra Modi longest-serving Prime Minister

10 जून को इतिहास रच देंगे पीएम नरेंद्र मोदी (Photo-IANS)

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को देश की राजनीति में एक इतिहास रच देंगे। इस दिन वह लगातार सबसे लंबे समय तक पीएम के रूप मे पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इस मामले में वह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ देंगे। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी। 10 जून को मोदी लगातार 4,399 दिनों तक इस पद पर रह चुके होंगे।

4,077 दिन PM पद पर रहीं इंदिरा गांधी

वहीं 1951-52 के पहले आम चुनाव के बाद 13 मई 1952 से लेकर 27 मई 1964 को अपने निधन तक जवाहरलाल नेहरू का लगातार कार्यकाल 4,398 दिनों का रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 4,077 दिन तक पीएम पद पर बनीं रहीं। 

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पंडित जवाहर लाल नेहरू और नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा तथा विचारधारा एक-दूसरे से बिल्कुल अलग रही है। नेहरू को लंबे समय तक भारत की धर्मनिरपेक्ष राजनीति का प्रमुख चेहरा माना गया, जबकि नरेंद्र मोदी ने विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ हिंदुत्व की विचारधारा को केंद्र में रखकर भारतीय राजनीति की नई दिशा तय की।

नेहरू के सामने नहीं था मजबूत विपक्ष- BJP

बीजेपी के नेताओं का कहना है कि नेहरू ऐसे दौर में प्रधानमंत्री बने, जब कांग्रेस स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई करने वाली पार्टी थी और उसके सामने कोई मजबूत राष्ट्रीय विपक्ष नहीं था। वहीं नरेंद्र मोदी ने बेहद प्रतिस्पर्धी राजनीतिक माहौल में पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीन चुनाव जीते और बाद में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के खिलाफ अभियान चलाकर 2014 में बीजेपी को पहली बार पूर्ण बहुमत दिलाया।

लगातार कार्यकाल के आधार पर शीर्ष 5 प्रधानमंत्री

रैंकप्रधानमंत्रीलगातार कार्यकाल
1जवाहर लाल नेहरू16 वर्ष 286 दिन
2नरेंद्र मोदी12 वर्ष 9 दिन (वर्तमान)
3इंदिरा गांधी (1966–77)11 वर्ष 59 दिन
4मनमोहन सिंह10 वर्ष 4 दिन
5अटल बिहारी वाजपेयी (1998–2004)6 वर्ष 64 दिन
नोट: यदि केवल लोकसभा चुनाव जीतकर बने निर्वाचित प्रधानमंत्री के लगातार कार्यकाल को गिना जाए (यानी 1951-52 के पहले आम चुनाव से पहले का समय अलग कर दिया जाए), तो 10 जून 2026 को नरेंद्र मोदी जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

पीएम मोदी ने लिए बड़े फैसले

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल भी पूरे हो गए हैं। इन बीते 12 सालों में मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। जिनमें अग्निवीर योजना, आयुष्मान भारत योजना, नीति आयोग का गठन और नोटबंदी जैसे फैसले शामिल हैं। इनका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ा। यही नहीं, मोदी सरकार के इन फैसलों ने देश की राजनीतिक दिशा भी बदल दी।

प्रधानमंत्री जन धन योजना : वित्तीय समावेशन के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत देश के करोड़ों गरीबों के 'जीरो बैलेंस' बैंक खाते खोले गए।

नोटबंदी : 8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने रात 8 बजे देश को संबोधित किया। सरकार ने उस दिन 500 और 1000 रुपये के नोटों को अचानक बंद करने का फैसला लिया।

अनुच्छेद 370 की समाप्ति : 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया गया। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित कर देश के संविधान को वहां पूरी तरह लागू किया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें