
खेसारी लाल यादव पर पवन सिंह का बड़ा बयान (Photo-X)
बिहार चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी। इससे पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज है। प्रदेश में पवन सिंह एनडीए के स्टार प्रचारक है और वे प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे है। वहीं उन्होंने पवन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। खेसारी यादव के चुनाव लड़ने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि हमारा भाईचारा राजनीति से अलग है। हमारी विचारधारा भी अलग है। मैं NDA के साथ हूं और बिहार के लोग बहुत समझदार हैं।
वहीं उन्होंने खेसारी लाल के खिलाफ चुनाव प्रचार करने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा, वही करूंगा। खेसारी लाल के साथ रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे लिए रिश्ता भी मायने रखता है और पार्टी का आदेश भी सर्वोपरी है। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से उनके लिए शुभकामनाएं हैं, खुश और मस्त रहें।
बता दें कि इससे निरहुआ ने भी खेसारी लाल यादव पर जुबानी हमला बोला था। उन्होंने कहा कि वे कह रहे हैं कि मनोज तिवारी, निरहुआ और रवि किशन ने सांसद रहते कुछ नहीं किया, जब यह लोग सांसद रहकर कुछ नहीं कर पाए तो आप विधायक रहकर क्या कर पाएंगे? आप जो इतनी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं क्या विधायक बनकर धरती पलट देंगे?
दरअसल, पिछले दिनों बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल को नाचने वाला बता दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया। डिप्टी सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए खेसारी लाल ने कहा कि उनकी पार्टी में चार-चार नचनियां है। खेसारी का यह तंज रवि किशन, निरहुआ और पवन के लिए था।
खेसारी लाल यादव के इस बयान पर रवि किशन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम सदन क्या चले गए, इन लोगों ने भोजपुरी को बेच दिया।
बता दें कि खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।
Published on:
02 Nov 2025 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग

