12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Cylinder Crisis: ‘सिलेंडर भी गायब, नरेंदर भी गायब…’, संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने लगाए नारे, राहुल बोले- PM मोदी घबराए हुए हैं

संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी घबराए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Parliament budget session,Parliament LIVE Updates,Parliament Updates,Uproar in Loksabha,no confidence against Birla,

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo-IANS)

LPG Cylinder Crisis: लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने LPG सिलेंडर क्राइसिस के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य सांसदों ने 'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब' के नारे लाए।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी देशवासियों से कहते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन वह खुद घबराए हुए हैं। वह भी बिल्कुल अलग वजहों से। वह एपस्टीन और अडानी के चलते पैनिक में हैं। कल (बुधवार) वह अपनी सीट पर नहीं थे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला पर गोली चलाने का मुद्दा उठाया। खरगे ने कहा कि क्या फारुक को मारने का है इरादा है?

सरकार कुछ नहीं बता रही

शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार LPG की कमी, पेट्रोल और डीजल की कमी के बारे में बात नहीं कर रही हैं। यह स्थिति लोगों में डर पैदा कर रही है। होटल और रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। मोदी सरकार ने इस पर कुछ नहीं कहा है।

सरकार अपनी मर्जी से देश नहीं चला सकती

एलपीजी सिलेंडर संकट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर सदन के भीतर चर्चा होनी चाहिए। मोदी सरकार को जनता को भरोसा दिलाना चाहिए। तिरुअनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर के लिए कितनी लंबी लाइनें लग रही हैं। कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ चाहते हैं कि जनता को मोदी सरकार आश्वस्त करे। मोदी सरकार अपनी मर्जी से देश नहीं चला सकती है।

सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में बयान देना चाहिए। LPG क्राइसिस व मिडिल ईस्ट के तनाव पर सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। देश को यह जानने का अधिकार है कि सरकार क्या कर रही है। देश में क्या हालात हैं।