29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 08, 2026

ऑपरेशन सिंदूर अभी बाकी, हर दुस्साहस की कीमत चुकानी पड़ेगी– भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को दे दी खुली चेतावनी

Operation Sindoor 2.0: भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

Operation Sindoor 2.0 Update

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, वर्षगांठ पर जयपुर से तीनों सेनाओं का पाकिस्तान को संदेश (इमेज सोर्स: पीएम मोदी एक्स अकाउंट स्क्रीनशॉट)

Operation Sindoor 2.0 Update: ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीतिक शुरुआत है। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। साथ ही दुश्मन को यह स्पष्ट संकेत भी दे दिया गया है कि अब कोई भी आतंकी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। यह संदेश गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयपुर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया।

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ओर से निशाना बनाए गए 9 आतंकी शिविरों में करीब 100 आतंकवादी और पाकिस्तान के 100 से अधिक सैनिक मारे गए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर सामने आई पाकिस्तान के सम्मान और पुरस्कारों की सूची से यह संकेत मिला कि कई पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए थे। नियंत्रण रेखा पर झड़पों में भी पाकिस्तान के 100 से ज्यादा सैनिक मारे गए। उन्होंने कहा कि कड़ी मार झेलने के बाद विरोधी पक्ष को स्थिति की गंभीरता समझ आई और उन्होंने संघर्ष विराम का अनुरोध किया। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने खुद उन्हें फोन किया था और कार्रवाई रोकने की अपील की थी। जब यह अनुरोध आया, तब भारत ने अपनी कार्रवाई रोक दी। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान में मौजूद कोई भी आतंकी ठिकाना अब सुरक्षित नहीं है। भारत जरूरत पड़ने पर सीमा पार स्थित आतंकी ढांचों को निशाना बनाने में सक्षम है। आत्मनिर्भर भारत के तहत 65 प्रतिशत हथियार अब देश में ही तैयार हो रहे हैं।

एआई की मदद से दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं का मुकाबला

लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला ने कहा कि जल्द ही डिफेंस स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन डिवीजन स्थापित किया जाएगा। यह डिवीजन एआई आधारित उपकरणों की मदद से रियल टाइम में दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं का मुकाबला करेगा। वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि यह अभियान तीनों सेनाओं के बेहतरीन संयुक्त समन्वय का उदाहरण था।

3 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह किए

एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा कि 7 मई 2025 की तड़के जब पहला लक्ष्य भेदा गया, तो वह भारत की जनता की शक्ति और संकल्प का दुश्मन की धरती तक पहुंचा स्पष्ट संदेश था। उन्होंने दावा किया कि पूरे अभियान में भारत के किसी सैन्य या नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि भारत ने भारत ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह किए और 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया, 11 एयरफील्ड तबाह किए। जिनमें एक एयर वार्निंग विमान भी शामिल था, जिसे 300 किलोमीटर से अधिक दूरी से मार गिराया गया।

रक्षा मंत्री ने रिलीज की मूवी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार शाम को जयपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे जयपुर मिलिट्री स्टेशन पहुंचे और ज्वाइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर बनी 27 मिनट 51 सैकंड की डॉक्यूमेंट्री रिलीज की, जिसमें भारत की ओर से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के कई विजुअल दिखाए गए हैं। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह भी मौजूद रहे। दो दिवसीय इस कॉन्फेंस में पहले दिन आत्मनिर्भरता, नवाचार, स्वदेशीकरण समेत कई अंतरिक क्षेत्रों पर विचार विमर्श हुआ। बाद में रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित मूवी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है।

पीएम समेत भाजपा नेताओं ने बदली डीपी

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथसिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेशी मंत्री जयशंकर समेत सरकार के मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डीपी बदली। काले रंग में ऑपरेशन सिंदूर डीपी लगाई गई।

सेना के अद्भुत पराक्रम पर हर देशवासी को गर्व : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- एक साल पहले ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्त की प्रेरक मिसाल है। हमारी सेना ने अपनी बहादुरी दिखाई और हमारे लोगों पर पहलगाम में हमला करने वालों को कड़ा जवाब दिया। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है। आज, एक साल बाद, हम आतंकवाद को हराने और उसके माहौल को खत्म करने के अपने इरादे पर पहले की तरह ही पक्के हैं। उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें