3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 03, 2026

‘गद्दारी, मक्कारी और देशद्रोही के खिताब का हकदार है नेहरु-गांधी परिवार’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Nishikant Dubey Slams Congress: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। क्या कहा दुबे ने? आइए जानते हैं।

Nishikant Dubey

निशिकांत दुबे (File Photo)

कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को गद्दार कहा था। राहुल के इस विवादित बयान पर बीजेपी (BJP) ने नाराज़गी जताते हुए कड़ी निंदा की थी और उनसे माफी मांगने की मांग की। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

"गद्दारी, मक्कारी और देशद्रोही के खिताब का हकदार है नेहरु-गांधी परिवार"

दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कांग्रेस का काला अध्याय 79. 3 जून 1947, आज ही के दिन माउंटबेटन ने दिल्ली में भारत तथा पाकिस्तान दो देश बनाने की घोषणा की। नेहरु जी के अय्याशी की इमारत पर बनी यह घोषणा दुनिया के इतिहास की सबसे ज़्यादा शर्मनाक घटनाओं में से एक है। इसकी नींव 10-12 मई शिमला में लेडी माउंटबेटन के साथ नेहरु जी ने प्यार में अंधे होकर रखी। शिमला के इस फोटो को देखकर कोई भी भारत के बंटवारे का केंद्र क्या था वह समझ सकता है। 3 जून 1947 की इस घोषणा ने ही कश्मीर की समस्याओं की भी नींव रखी। माउंटबेटन ने नेहरु, जिन्ना समझौते में कश्मीर को अलग रखा, जिस समस्या से आजतक भारत जूझ रहा है। महात्मा गांधी जी को लगभग नज़रबंद रखकर बिना उनकी सहमति या जानकारी के यह बंटवारा किया गया। गांधी जी को जीते जी मारने वाली कांग्रेस ने 3 जून 1947 को ही अन्ना हजारे जी-केजरीवाल जी जैसा कृत्य किया। ग़द्दारी,मक्कारी और देशद्रोही के खिताब का हकदार सही मायने में नेहरु-गांधी परिवार है।" दुबे ने इस पोस्ट के साथ हैशटैग #CongressDarkHistory का भी इस्तेमाल किया।

"नेहरू-गांधी वंश के डीएनए में..."

दुबे अक्सर ही कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधते हैं। 2 जून को दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा था, "देश को आप जैसे नेता की जरूरत है क्योंकि भ्रष्टाचार, राष्ट्रविरोधी गतिविधियाँ, शर्मनाक कृत्य और ये सब नेहरू-गांधी वंश के डीएनए में समाहित हैं। तो क्या आप सबसे खुश इंसान होंगे?"

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें