12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जादू-टोने से फंसा लिया मेरी बेटी को’: हताश और बेबस पिता की आपबीती, मोनालिसा की शादी पर परिवार में मातम

Monalisa Bhosle Father Reaction Marriage: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा भोंसले (महाकुंभ गर्ल) की फरमान खान से केरल में हुई शादी ने उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले हताश और बेबस होकर महेश्वर लौट आए हैं। उन्होंने मीडिया से अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, […]

2 min read
Google source verification
Monalisa Marriage

Monalisa Marriage

Monalisa Bhosle Father Reaction Marriage: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा भोंसले (महाकुंभ गर्ल) की फरमान खान से केरल में हुई शादी ने उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले हताश और बेबस होकर महेश्वर लौट आए हैं। उन्होंने मीडिया से अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, 'मेरी बेटी को आंखों के सामने छीन ले गए… धोखे से फंसा लिया गया।' उन्होंने आरोप लगाया कि केरल से आए कुछ लोगों ने फिल्म में काम और एक्टिंग सिखाने का लालच देकर उनकी बेटी को फंसाया और संभवतः जादू-टोना भी किया गया। जयसिंह ने इसे लव जिहाद करार देते हुए कहा, मुझे तो ये लव जिहाद ही लग रहा है।

पिता ने किया शादी का विरोध, पुलिस से मांगी मदद

जयसिंह ने कहा कि 2 मार्च को केरल से कुछ लोग महेश्वर आए थे, जिन्होंने मोनालिसा को फिल्मों में आगे काम दिलाने और एक्टिंग-डांस सिखाने का भरोसा दिया। परिवार गरीब पारदी कम्युनिटी से है, जहां लोग घूम-घूमकर रुद्राक्ष और स्टोन की मालाएं बेचते हैं। बेटी को हीरोइन बनाने का सपना देखते हुए जयसिंह खुद उसके साथ केरल चले गए। वहां पहुंचकर मोनालिसा ने फरमान खान से हिंदू रीति से मंदिर में शादी कर ली। पिता ने विरोध किया और बेटी को महेश्वर वापस लौटने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। उन्होंने संपन्नूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कहा कि मोनालिसा 18 वर्ष की बालिग है और अपनी इच्छा से फैसला ले सकती है।

'मेरी बेटी को आंखों के सामने छीन ले गए'

जयसिंह ने भावुक होकर कहा, 'बेटी हीरोइन बन रही थी, सोचा फिल्मों में और आगे काम मिलेगा। मैं उसके साथ हमेशा रहा, लेकिन पता नहीं कैसे फंसा लिया। हम ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया? हो सकता है जादू-टोना कर दिया हो।' उन्होंने एयरपोर्ट की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वे बेटी को लेकर लौटने की तैयारी में थे, लेकिन अचानक कुछ लोग आए और बेटी को ले गए, उन्हें भगा दिया गया।

मोनालिसा के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा

महेश्वर में मोनालिसा के घर के बाहर समाज के लोग, महिलाएं और युवतियां बैठकर अफसोस जता रही हैं। वे चिंतित हैं कि बेटी की फिल्मों का क्या होगा, आगे करियर बनेगा या नहीं। घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा है, लेकिन जयसिंह मीडिया से बचते हुए घर पहुंचे और केवल एक चैनल से बात की। परिवार में मातम का माहौल है। जयसिंह ने कहा, 'अब उसके भाग्य में जो लिखा होगा, वही होगा। हम बस यही चाहते हैं कि उसका करियर अच्छा बने और जीवन में आगे बढ़े।'

मोनालिसा ने साइन की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर'

आपको बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' साइन की थी, लेकिन मिली राशि ट्रेनिंग और आने-जाने में खर्च हो गई। शादी के बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लव जिहाद के आरोप खारिज किए थे, लेकिन परिवार का दर्द गहरा है।