Maruti Suzuki Tax Free Car: मारुति सुजुकी ने अपनी न्यू जनरेशन स्विफ्ट (Swift New Generation) को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर भी उपलब्ध करा दी है। देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए इस कैंटीन पर कई कारों को बेचा जाता है। जवानों को CSD पर इस कार पर लगने वाला GST काफी कम देना पड़ता है। खास बात ये है कि सेना के जवानों को 28% की बजाय सिर्फ 14% Tax ही देना पड़ता है।
न्यू मारुति स्विफ्ट शोरूम कीमतें Vs CSD Price | |||
1.2-लीटर पेट्रोल MT | |||
वैरिएंट | शोरूम | CSD | अंतर |
LXI | Rs. 6,49,000 | Rs. 5,72,265 | Rs. 76,735 |
VXI | Rs. 7,29,500 | Rs. 6,37,136 | Rs. 92,364 |
ZXI | Rs. 8,29,500 | Rs. 7,26,072 | Rs. 1,03,428 |
ZXI Plus | Rs. 8,99,500 | Rs. 7,88,835 | Rs. 1,10,665 |
ZXI Plus DT | Rs. 9,14,500 | Rs. 8,08,015 | Rs. 1,06,485 |
1.2-लीटर पेट्रोल AMT | |||
VXI | Rs. 7,79,500 | Rs. 6,78,852 | Rs. 1,00,648 |
ZXI | Rs. 8,79,500 | Rs. 7,67,573 | Rs. 1,11,927 |
ZXI Plus | Rs. 9,49,500 | Rs. 8,29,903 | Rs. 1,19,597 |
ZXI Plus DT | Rs. 9,64,500 | Rs. 8,47,882 | Rs. 1,16,618 |
मारुति सुजुकी न्यू स्विफ्ट के LXI ट्रिम की शोरूम पर कीमत 6,49,000 रुपए है। वहीं CSD पर इस कार की कीमतें 5,72,265 रुपए से शुरू होती है। इस तरह इसके बेस वैरिएंट पर 76,735 रुपए का Tax बच जाता है।
मारुति सुजुकी न्यू स्विफ्ट में बिल्कुल नया इंटीरियर (Interior) देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी (Rear AC) वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट (Dual Charging Ports) मिलेंगे। साथ ही न्यू स्विफ्ट में रियर व्यू कैमरा (Rear View Camera) मिलेगा। इससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन (New Design) किया गया डैशबोर्ड (Dashboard) मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है। इसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है।
Updated on:
17 Aug 2024 11:22 am
Published on:
16 Aug 2024 03:06 pm