4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, Jun 04, 2026

West Bengal: ममता बनर्जी को हुमायूं कबीर का बड़ा ऑफर, कहा- आप मेरी सीट से लड़िए उपचुनाव

West Bengal में सत्ता परिवर्तन के बाद एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर ने Mamata Banerjee को रेजिनगर सीट से उपचुनाव लड़ने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि ममता को संसदीय राजनीति में सक्रिय रहना चाहिए।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी को हुमायूं कबीर का बड़ा ऑफर

Humayun Kabir Offer to Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य की राजनीति लगातार गर्म बनी हुई है। तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही उठापटक और नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने एक ऐसा प्रस्ताव दिया है जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का खुला निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि 'ममता बनर्जी को सक्रिय संसदीय राजनीति में बने रहना चाहिए और यदि वह चाहें तो वह अपनी सीट उनके लिए छोड़ने को तैयार हैं।'

ममता के लिए सीट छोड़ने को तैयार

हुमायूं कबीर ने कहा कि अगर ममता बनर्जी उनसे कहेंगी तो वह रेजिनगर विधानसभा सीट छोड़ देंगे। यह वही सीट है जिसे उन्होंने पहले अपने बेटे के लिए घोषित किया था। उनके इस बयान को बंगाल की राजनीति में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कबीर का कहना है कि वर्तमान राजनीतिक हालात में ममता बनर्जी को विधानसभा और संसदीय राजनीति से दूर नहीं होना चाहिए। उन्होंने उन्हें राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह भी दी।

पूर्व सहयोगी ने लगाए गंभीर आरोप

एक समय ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले हुमायूं कबीर ने तृणमूल कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर भी खुलकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी पहले जैसी मजबूत स्थिति में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऋतब्रत और संदीपन ने ममता को धोखा दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी की वर्तमान स्थिति के लिए अभिषेक सबसे बड़े कारण हैं। हुमायूं कबीर के इन बयानों ने TMC के अंदर चल रही खींचतान की चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

TMC छोड़कर बनाई अपनी नई पार्टी

कुछ महीने पहले तक हुमायूं कबीर तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थे। हालांकि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पार्टी से अलग रास्ता चुन लिया। TMC छोड़ने के बाद उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी का गठन किया और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश शुरू की। चुनाव में उन्होंने रेजिनगर और नौदा, दोनों सीटों से किस्मत आजमाई। खास बात यह रही कि दोनों ही सीटों पर उन्हें जीत मिली, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें