4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 03, 2026

4 साल के मासूम की जान का दुश्मन बना मां का प्रेमी, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Maharashtra Child Abuse Case: महाराष्ट्र के ठाणे में 4 साल के मासूम की कथित तौर पर मां के प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोटों से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Child sitting alone, looking distressed.

मां के प्रेमी ने 4 साल के मासूम की ली जान (AI Image)

Maharashtra Thane Child Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चार साल के मासूम की कथित तौर पर उसकी मां के प्रेमी ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस की जांच में सामने आया सच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान शंभू शर्मा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में बच्चे की मौत को सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस को परिस्थितियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली परतें

यह घटना काशीमीरा पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां आरोपी शंभू शर्मा के साथ रह रही थी। आरोप है कि शर्मा ने घर के अंदर ही मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

मामले को प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश

मामले को प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पंचनामा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चे के शरीर पर चोटों के कई निशान देखे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई थी, जो लगातार मारपीट का नतीजा थीं। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बच्चे के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली।

हत्या की वजह नहीं आई सामने

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शंभू शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने बच्चे के साथ इतनी क्रूरता क्यों की। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बच्चे की मां को इस कथित अपराध की जानकारी थी या नहीं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद जता रही है।

आंध्र प्रदेश से भी सामने आया मामला

हाल ही में आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक मां ने प्रेम संबंध का विरोध करने पर अपने 15 साल के बेटे की हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें