29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, May 24, 2026

कोलकाता में KMC की कार्रवाई, बेलियाघाटा में फिर चला बुलडोजर

Kolkata Bulldozer action: कोलकाता में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए बेलियाघाटा, तिलजला और कसबा में बुलडोजर चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई अवैध इमारतों को ध्वस्त किया गया।

kolkata Bulldozer Action

कोलकाता में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन (Video Screen)

Kolkata illegal Construction: कोलकाता में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। रविवार सुबह कोलकाता नगर निगम (KMC) और स्थानीय पुलिस ने बेलियाघाटा, तिलजला और कसबा समेत कई इलाकों में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

अवैध इमारतों के खिलाफ की गई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, यह अभियान उन इमारतों और निर्माणों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जिन्हें बिना आवश्यक कानूनी अनुमति और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था। प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध निर्माणों पर रोक लगाने और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई बेहद जरूरी है।

कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर बुलडोजर और कटर मशीनों की मदद से अवैध इमारतों को गिराया गया।

पहले जारी किया गया था नोटिस

विशेष रूप से बेलियाघाटा इलाके में राजू नस्कर नामक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से निर्मित दो बड़ी इमारतों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इन इमारतों के खिलाफ पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं किए जाने के बाद आखिरकार बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।

प्रशासन का सख्त रुख

स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बुलडोजर कार्रवाई पर TMC ने BJP को बनाया था निशाना

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद से ही TMC और BJP के बीच तनाव साफ दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बुलडोजर एक्शन के बीच तृणमूल कांग्रेस ने 21 मई को कोलकाता समेत अन्य कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया था। टीएमसी का आरोप है कि राज्य में हाकरों (hawkers) को जबरन हटाया जा रहा है और अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। यह प्रदर्शन हावडा स्टेशन, सियालदह स्टेशन और बालीगंज इलाके में आयोजित किया गया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें