29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 10, 2026

दिल्ली में 4 घंटे मंथन; अब खरगे-राहुल करेंगे केरल CM के नाम का फैसला, तमिलनाडु में पांच दिन बाद विजय को मिला न्योता, शपथ आज

Congress Leadership Meeting: दिल्ली में शनिवार को आलाकमान से राज्य के नेताओं की करीब चार घंटे मैराथन बैठक के बाद भी निर्णय नहीं होने पर सीएम के नाम की घोषणा पार्टी अध्यक्ष म​​ल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छोड़ी गई है।

leralam-tamilnadu update cm

बाएं तरफ कांग्रेस अध्यक्ष म​​ल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। दाएं तरफ TVK अध्यक्ष विजय (AI जनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो)

Kerala CM Name: केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ गठबंधन की शानदार जीत के पांच दिन बाद भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का फैसला नहीं हो पाया है। दिल्ली में शनिवार को आलाकमान से राज्य के नेताओं की करीब चार घंटे मैराथन बैठक के बाद भी निर्णय नहीं होने पर सीएम के नाम की घोषणा पार्टी अध्यक्ष म​​ल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छोड़ी गई है। मैराथन बैठक में खरगे, राहुल ने सीएम पद के दावेदार वीडी सतीशन व रमेश चेन्नीथला से लंबी चर्चा की। एक अन्य दावेदार और गांधी परिवार के निकटस्थ राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सनी जोसेफ, विधायक दल पर्यवेक्षक अजय माकन व मुकुल वासनिक तथा प्रभारी दीपा दासमुंशी भी बैठक में शामिल हुए। चेन्नीथला ने बैठक के बाद बताया ​कि राहुल गांधी सहित सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात कही। अब फैसला आलाकमान को करना है। प्रभारी दीपा दासमुंशी ने कहा कि आलाकमान उचित समय पर निर्णय की घोषणा करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह संयम बरतें और अनुशासनहीन व्यवहार न करें। गौरतलब है कि सतीशन के समर्थकों ने शुक्रवार को कुछ स्थानों पर प्रदर्शन किया था। इसे आलाकमान ने गंभीर माना है और सतीशन के प्रति नाराजगी भी जाहिर की है।

वीसीके व मुस्लिम लीग के समर्थन से विजय को मिला न्योता, शपथ आज

तमिलनाडु में पांच दिन के नाटकीय घटनाक्रम के बाद शनिवार शाम प्रदेश में विजयोदय तय हो गया। चुनाव में 108 सीट जीतने वाली टीवीके के नेता विजय को कांग्रेस (5) व वामदलों (4) के बाद दो-दो सीटों वाली वीसीके और मुस्लिम लीग (आइयूएमएल) का समर्थन पत्र भी मिल गया। विजय ने शाम को लोकभवन में राज्यपाल आरवी आर्लेकर से चौथी मुलाकात कर 120 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। आर्लेकर अपना केरल दौरा स्थगित कर विजय से मिले बहुमत के आंकड़े 118 से ज्यादा विधायकों का समर्थन पत्र मिलने पर विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय को बहुमत का समर्थन मिलने और सरकार बनाने का न्योता मिलने के साथ ही प्रदेश भर में टीवीके कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर व ढोल बजाकर खुशियां मनाई। इससे पहले सुबह विजय को सीएम बनने में देरी के विरोध में तिरुनेलवेली जिले के पुथुमानाई गांव के टीवीके शाखा सचिव इसाक्कियाप्पन ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राष्ट्रपति शासन रोकने को समर्थन

इससे पहले दो सीटों वाली वीसीके ने दिन भर विचार विमर्श कर अपरान्ह टीवीके के नवनिर्वाचित विधायक अर्जुन आढव को पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा। वीसीके महासचिव टी.तिरुमावलवन ने कहा कि राष्ट्रपति शासन टालने के लिए और वामदलों को फॉलो करते हुए बिना शर्त टीवीके को समर्थन दिया गया है। वीसीके बाद मुस्लिम लीग ने भी टीवीके को समर्थन पत्र सौंप दिया। उधर, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने नई सरकार को बधाई दी है और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का वादा किया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें