29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 25, 2026

Karnataka Politics: क्या कर्नाटक में बदलेगा मुख्यमंत्री? आलाकमान के बुलावे पर कल दिल्ली जाएंगे सिद्धारमैया, सियासी कयास तेज

Karnataka Politics: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 26 मई को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में राहुल गांधी समेत शीर्ष नेतृत्व के साथ राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और नेतृत्व परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Karnataka Politics

Karnataka Chief Minister Siddaramaiah (Photo/ANI)

Karnataka Political Update: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 26 मई को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को लेकर राज्य की सियासत में हलचल बढ़ गई है और मुख्यमंत्री बदलने को लेकर नए कयास लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है कि वह इस दौरान राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

डीके शिवकुमार बनाम सिद्धारमैया की चर्चा फिर तेज

कांग्रेस सरकार के गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच अंदरूनी खींचतान की चर्चा होती रही है। पिछले करीब 18 महीनों से शिवकुमार समर्थक लगातार दावा करते रहे हैं कि जल्द ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

हालांकि अब तक नेतृत्व परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे ने एक बार फिर राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।

राज्यसभा और परिषद चुनाव पर भी हो सकती है चर्चा

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। कांग्रेस नेतृत्व राज्य में संगठनात्मक स्थिति और राजनीतिक रणनीति पर फीडबैक ले सकता है।

पार्टी के भीतर कुछ नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से बनी अनिश्चितता का असर पार्टी की छवि पर पड़ रहा है। ऐसे में हाईकमान जल्द कोई स्पष्ट संदेश दे सकता है।

तीन साल पूरे होने के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद सत्ता संतुलन को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली में होने वाली यह बैठक आने वाले दिनों की रणनीति तय करने में अहम साबित हो सकती है।

हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी नेतृत्व परिवर्तन को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें