29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंगलोर, May 27, 2026

कांग्रेस हाई कमान से बातचीत के बाद CM सिद्धारमैया ने सभी मंत्रियों को बुलाया, राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

Karnataka CM change news: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलाव की अटकलें और तेज हो गईं हैं। मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा- कल सभी मंत्रियों की बैठक है।

Karnataka Congress CM Siddaramaiah resignation

सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार। (Photo-IANS)

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की दिल्ली में हाई कमांड के साथ लंबी बैठकें हो रही हैं।

जिसके बाद सियासी हलकों में सीएम बदलाव की और खबरें तेज हो गई हैं। खबर यह भी है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई को मुलाकात के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत से समय मांगा है। CMO के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस बीच, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने साफ कहा है कि पार्टी में कोई झगड़ा या असंतोष नहीं है। सब हाई कमांड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली बैठक को लेकर मंत्री का बड़ा बयान

दिनेश गुंडू राव ने कहा- बुधवार को मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को बुलाया है। दिल्ली में क्या बात हुई, उसकी जानकारी देंगे। हाई कमांड ने जो कहा, वही हम मानेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है। सब मिलकर काम कर रहे हैं।

इस बीच, मंत्री ने माना कि कुछ मुद्दे पर अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन यह सामान्य बात है। उन्होंने कहा- पार्टी सबकी राय लेती है। गवर्नेंस में कोई समस्या नहीं आई। कार्यक्रम अच्छे से चल रहे हैं।

कर्नाटक में सब कुछ ठीक होने का दावा

दिनेश गुंडू राव ने सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा- यह पार्टी का आंतरिक मामला है। हाई कमांड जो उचित समझेगा, वही होगा।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच पिछले कुछ समय से तनाव की खबरें आ रही थीं। 2023 के चुनाव के समय पावर शेयरिंग फॉर्मूले की चर्चा थी, जिसे लेकर अब नई बहस शुरू हो गई है।

हाई कमान से मुलाकात ने अटकलों को दे दी और हवा

दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं से हुई मुलाकातों ने इस अटकल को और हवा दे दी है। वहीं, कांग्रेस के कुछ विधायकों और नेताओं ने हाई कमांड से नए चेहरों को मौका देने की मांग की थी। कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की भी बात चल रही है।

बीजेपी और अन्य विपक्षी दल इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वे इसे कांग्रेस की आंतरिक कलह बता रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेता इसे सामान्य पार्टी प्रक्रिया बता रहे हैं। दिनेश गुंडू राव का बयान इस बात को मजबूत करता है कि फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें