14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीडिया समाज और जनमत के बीच सेतु: बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ‘जन के मन तक’ लोकतंत्र में मीडिया और जनमत के बीच सेतु बनती है। पुस्तक में गुलाब कोठारी की विभिन्न चुनावी यात्राओं और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों का संकलन शामिल है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 14, 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और जनमत के बीच सेतु का कार्य करता है। ‘जन के मन तक’ जैसी पुस्तकें भविष्य के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री बनती हैं। बिरला ने यह बात पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन की पुस्तक ‘जन के मन तक’ की पहली प्रति प्राप्त करने के बाद कही। यह पुस्तक पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की विभिन्न चुनावी यात्राओं, जनसंवादों और जमीनी अनुभवों का संकलन है।

2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान 12 राज्यों का दौरा

पुस्तक की प्रति सौंपते हुए जैन ने बताया कि ‘जन के मन तक’ में 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कोठारी के 12 राज्यों के दौरे तथा 2023 में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान की गई यात्राओं का विस्तृत दस्तावेज शामिल है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक केवल चुनावी रिपोर्टिंग का संकलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नब्ज को समझने का एक गंभीर प्रयास है। इसमें गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक मतदाताओं की अपेक्षाओं, प्रमुख मुद्दों और बदलते राजनीतिक परिदृश्य को प्रत्यक्ष अनुभवों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है।

कई मुद्दों से जुड़ी पुस्तक

पुस्तक में विभिन्न राज्यों के चुनावी दौरों के दौरान सामने आए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों का विश्लेषण भी शामिल है। इसमें यह दर्शाया गया है कि समय के साथ मतदाताओं की प्राथमिकताएं किस प्रकार बदली हैं और स्थानीय मुद्दे किस तरह राष्ट्रीय विमर्श को प्रभावित करते हैं।