13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US-Israel, Iran War के बीच IndiGo ने भी महंगा किया टिकट, 2300 रुपये तक लगाया फ्यूल चार्ज

IndiGo Fuel Surcharge: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के मद्देनजर इंडिगो एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर फ्यूल चार्ज लागू किया, जो 14 मार्च, 2026 से प्रभावी होगा।

2 min read
Google source verification
Indigo Airlines, Indigo Airlines News, Indigo Airlines Today News, Indigo Airlines Late, Indigo Airlines Late in Jodhpur, Jodhpur Mumbai Indigo Airlines, Jodhpur News, Rajasthan News

फाइल फोटो- पत्रिका

IndiGo Flight Ticket Price Increase: मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते कच्चे तेल और जेट फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल के बीच इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) लगाने का ऐलान कर दिया है। एयरलाइन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) के जेट फ्यूल मॉनिटर के अनुसार क्षेत्र में ईंधन कीमतों में 85 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के कारण उठाया गया है।

कल आधी रात से लागू होंगी नई दरें

इंडिगो ने स्पष्ट किया कि सरचार्ज 14 मार्च 2026 को दोपहर 12:01 बजे (शनिवार) से सभी नई बुकिंग पर लागू होगा। यात्रियों को अब टिकट बुक करते समय अतिरिक्त राशि चुकानी होगी, जो घरेलू उड़ानों पर सैकड़ों रुपये और अंतरराष्ट्रीय पर हजारों रुपये तक हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू उड़ानों पर सरचार्ज 400 रुपये से 1,000 रुपये तक और लंबी दूरी या अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 2,300 रुपये तक पहुंच सकता है, हालांकि इंडिगो ने सटीक राशि सार्वजनिक नहीं की।

एयरलाइन ने जारी किया बयान

एयरलाइन ने कहा, 'ईंधन कीमतों में अचानक और भारी वृद्धि के पूरे प्रभाव को किरायों में समायोजित करना पड़ता, लेकिन हमने विज्ञापन-आधारित वेली लोड को ध्यान में रखते हुए आंशिक रूप से फ्यूल सरचार्ज के जरिए राहत दी है।' इंडिगो ने खेद जताया और कहा कि स्थिति पर नजर रखी जाएगी तथा आवश्यक समायोजन किए जाएंगे।

एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

यह फैसला एयर इंडिया के बाद आया है, जिसने 12 मार्च से घरेलू उड़ानों पर ₹399 और अंतरराष्ट्रीय पर $10 से $200 (लगभग 800 से 18,000 रुपये) तक चरणबद्ध सरचार्ज लगाया। दोनों एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट संकट से ATF (Aviation Turbine Fuel) कीमतों में तेजी का हवाला दिया, जहां जेट फ्यूल $85-90 से बढ़कर $150-200 प्रति बैरल पहुंच गया। यात्रियों के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि ईंधन लागत एयरलाइन के कुल खर्च का 40% हिस्सा है।

इंडिगो ने जारी की नई रेट लिस्ट

इंडिगो की सभी नई उड़ानों की बुकिंग के लिए कुल कीमतों में प्रति सेक्टर निम्नलिखित अतिरिक्त ईंधन शुल्क शामिल होगा:

भारत के भीतर: 425 रुपये
भारतीय उपमहाद्वीप: 425 रुपये
मध्य पूर्व: 900 रुपये
दक्षिण पूर्व एशिया और चीन: 1,800 रुपये
अफ्रीका और पश्चिम एशिया: 1,800 रुपये
यूरोप: 2,300 रुपये