15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert ! 16, 17, 18, 19 फरवरी को इन राज्यों में मौसम दिखाएगा अलग रंग, बर्फबारी का ‘रेड सिग्नल’,जानें अपने प्रदेश का हाल

Weather forecast India: फरवरी में मौसम ने ली करवट, 16 से 19 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में गर्मी का डबल अटैक। जानें अपने राज्य का हाल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Feb 15, 2026

Rain and Snowfall Forecast

Weather update by IMD

Western Disturbance : सर्दी की विदाई और फागुनी बयार के सीजन में मौसम का अलग ही रंग नजर आ रहा है। देश भर के मौसम में एक अजीबोगरीब विरोधाभास देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक के लिए जो पूर्वानुमान (India Weather Forecast) जारी किया है, वह चौंकाने वाला है। एक तरफ उत्तर भारत के पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़ने को तैयार हैं, तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर अभी से तीखे होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 16 फरवरी से उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 से 17 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी (Snowfall in Kashmir) की प्रबल संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 18 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) और बर्फबारी हो सकती है। सैलानियों के लिए यह खुशखबरी हो सकती है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह मुश्किलें बढ़ा सकता है।

मैदानों में गर्मी की 'असमय' एंट्री(Delhi Temperature Rise)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लोगों को फरवरी में ही पंखे चलाने की नौबत आ गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस मौसम के हिसाब से काफी ज्यादा है।

दक्षिण और पश्चिम भारत: उमस का अटैक

मौसम विभाग के मुताबिक अगर आप दक्षिण भारत या पश्चिमी तट की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। IMD ने तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के लिए 'हॉट एंड ह्यूमिड' (Hot and Humid) की चेतावनी जारी की है। 15 और 16 फरवरी को इन इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मुंबई में भी पारा चढ़ रहा है और हवा में नमी बढ़ने से बेचैनी महसूस हो सकती है।

पूर्वी भारत और कोहरे का हाल

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है, लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाता है। उड़ीसा और बंगाल में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।