
मौसम विभाग की चेतावनी (File Photo)
India Weather Alert November: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर 2025 (India weather November) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance 2025) पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा, जिससे पहाड़ों पर ठंड बढ़ेगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal low) के पूर्व-मध्य हिस्से और म्यांमार तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके असर से 2 नवंबर को अंडमान-निकोबार में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर आगे बढ़ेगा, जिससे पूरे हफ्ते मौसम बदलेगा।
पूर्व और मध्य भारत में रविवार से मौसम का असर शुरू हो गया है। अंडमान-निकोबार में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ इलाकों में भारी बौछारें पड़ेंगी। जहां 2 से 5 नवंबर तक यहां आंधी के साथ बिजली चमकेगी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में 2 से 4 नवंबर , पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में बिजली गिरने की आशंका है। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन बाढ़ आने का डर भी बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम भारत में कोन्कण और गोवा 2 नवंबर को हल्की-मध्यम बारिश और गरज के साथ भारी वर्षा होगी। गुजरात में 2 नवंबर, मराठवाड़ा में 2-3 नवंबर, कोन्कण-गोवा में 5 नवंबर और मध्य महाराष्ट्र में 2 व 5 नवंबर को बिजली चमकेगी। मुंबई, पुणे जैसे शहरों में ट्रैफिक जाम और पानी भराव की समस्या हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व भारत में 2 नवंबर को मौसम का सबसे ज्यादा असर नजर आएगा। अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में ज्यादातर जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश, व कुछ जगह पर भारी बारिश होगी। पूरे क्षेत्र में 2 नवंबर को बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है, सड़कें बंद हो सकती हैं।
उत्तर-पश्चिम भारत में 4 नवंबर से मौसम एक्शन मोड पर होगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद में 4 नवंबर को 40-50 किमी हवाओं के साथ आंधी आ सकती है-बिजली गिर सकती है। राजस्थान में 3-4 नवंबर, हिमाचल में 4-5 नवंबर, उत्तराखंड में 4 नवंबर को गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी संभव है, ठंड बढ़ेगी। बर्फबारी से पर्यटन प्रभावित होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में 4 से 6 नवंबर तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम व रायलसीमा में कई जगह बारिश होने की संभावना है। वहीं 5 से 7 नवंबर तक तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मध्यम वर्षा होगी। चैन्नई, बेंगलुरु में स्कूल बंद होने की नौबत आ सकती है। मछुआरों को समुद्र न जाने की सलाह दी गई है।
बहरहाल मौसम में यह बदलाव दीपावली के बाद का तोहफा है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ सकता है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से मैदानों तक असर डालेगा। विशेषज्ञ कहते हैं, जलवायु परिवर्तन से ऐसे सिस्टम ज्यादा तेज हो रहे हैं।
Updated on:
02 Nov 2025 03:35 pm
Published on:
02 Nov 2025 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार

