1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 01, 2026

राजनाथ सिंह से मिले ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM का रिचर्ड मार्ल्स, भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

Richard Marles Rajnath Singh Meeting: ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM ने कहा कि हमारे रक्षा रिश्ते अब तक के सबसे ऊंचे शिखर पर हैं और दोनों देश रणनीतिक रूप से एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं।

Richard Marles Rajnath Singh Meeting

फोटो में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM का रिचर्ड मार्ल्स (सोर्स: ANI और PTI)

India Australia Strategic Partnership: ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने सोमवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नई दिल्ली में एक अहम बैठक की। बातचीत के दौरान मार्लेस ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक रूप से इतने करीब पहले कभी नहीं रहे और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध इस वक्त अपने चरम पर हैं।

रिचर्ड मार्लेस ने इस बात पर खास जोर दिया कि दोनों देशों के रक्षा संस्थानों ने मिलकर काम किया है, जिसके कारण आज रक्षा मंत्रियों के बीच हर साल बातचीत एक मजबूत व्यवस्था बन चुकी है। उन्होंने दिल्ली आने पर अपनी खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि दोनों देशों के नेतृत्व में ये रिश्ते एक नए और ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुके हैं।

हम पहले कभी इतने करीब नहीं रहे: रिचर्ड मार्लेस

रिचर्ड मार्लेस ने भारत के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देश रणनीतिक रूप से इतने करीब पहले कभी नहीं रहे और यह रिश्ता गहरे भरोसे पर टिका है। मार्लेस ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में कैनबरा में हुई पहली बैठक के बाद से सूचना साझा करने, सैन्य और समुद्री अभ्यासों और रक्षा उद्योगों में काफी प्रगति हुई है।

मार्लेस ने आगे क्रिकेट और IPL का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- “पिछली रात आरसीबी (RCB) की जीत में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की झलक दिखी, जहां विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हेजलवुड और टिम डेविड भी खेल रहे थे। उनका भी इस जीत में सहयोग है। यह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का एक खूबसूरत प्रतीक है।”

सैन्य तालमेल बढ़ाने पर जोर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सैन्य और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करना है। इसमें दोनों देश अब तक हुए रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और मिलकर काम करने के नए क्षेत्रों की पहचान करेंगे।

चर्चा का मुख्य फोकस सेनाओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने, रक्षा उपकरणों को मिलकर बनाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर रहेगा। इस बातचीत से दोनों देशों के बीच रणनीतिक भरोसा और बढ़ेगा।

बता दें ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स की यह यात्रा अक्टूबर 2025 की बैठक के बाद हो रही है, जो दोनों देशों के तेजी से मजबूत होते रिश्तों को दर्शाती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें