जमशेदपुर, Sep 01, 2025

CAF जवान ने साली और चाचा ससुर को मारी गोली, चौंकाने वाली वजह आई सामने, जानें...(photo-patrika)
झारखंड के जमशेदपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर के एनएच-33 पर स्थित पिपला के भागाबांध गांव के जंगल में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की लाठी और पेड़ की टहनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति की हत्या के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
बता दें कि मृतक की पत्नी का लछु हांसदा के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस जांच के अनुसार मृतक की पत्नी और लछु शनिवार को जंगल में मिलने गए थे, जहां व्यक्ति ने उन्हें देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी और प्रेमी के बीच विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर लछु ने व्यक्ति पर लाठी और टहनी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। हत्या के बाद पत्नी घर लौट आई और परिवार को गुमराह करने के लिए कहा कि उसका पति बाजार गया है।
रविवार को ग्रामीणों ने जंगल में व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी और प्रेमी लछु हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ संबंध और हत्या की साजिश को कबूल किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए, जिसने जांच को और मजबूत किया।
बता दें कि मृतक के एक बेटा और बेटी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है, खासकर लछु हांसदा के प्रति, जो गालूडीह के हेंदलजुड़ी का निवासी है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि व्यक्ति ने महिला के साथ 15 साल पहले प्रेम विवाह किया था। इससे पहले वे दोनों एक साल तक साथ रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला लछु से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग था और इस बात की पति को जानकारी थी। महिला प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने पति को हटाना चाहती थी। इसलिए उसने प्रेमी के साथ पहले पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस घटना को अंजाम दिया।
Published on: 01 Sept 2025 09:53 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।