29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू, May 11, 2026

पूर्व CM महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का X अकाउंट भारत में बैन, जानें पूरा मामला

Mehbooba Mufti Daughter X Handle: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

ltija Mufti

ltija Mufti

Iltija Mufti Account Ban: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता इल्तिजा मुफ्ती का सोशल मीडिया अकांउट 'X' अकाउंट भारत में बैन हो गया है। अधिकारियों की कानूनी मांग के बाद यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि यह दिवंगत हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का वीडियो क्लिप शेयर करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर के कुछ दिनों कदम कश्मीर की साइबर पुलिस यह कदम उठाया गया था।

अलगाववादी भावनाओं को बढ़ावा देने का आरोप

आपको बता दें कि इल्तिजा मुफ्ती पर आरोप है कि उन्होंने सैयद अली शाह गिलानी का एक कथित रूप से भड़काऊ भाषण एक्स पर साझा किया था। इसमें अलगाववादी भावनाओं को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को लेकर संज्ञान लिया था और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती का एक्स हैंडल अब भारत में एक्सेस नहीं हो पा रहा है। इल्तिजा मुफ्ती के एक्स अकाउंट तक पहुंचने का प्रयास करने वाले यूजर्स को एक नोटिस नजर आया, जिसमें कहा गया कि कानूनी अनुरोध के अनुपालन में इस अकाउंट तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है।

इल्तिजा मुफ्ती ने अधिकारियों से की ये अपील

एक्स अकाउंट पर रोक लग जाने के बाद इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि वीडियो शेयर करने के लिए सिर्फ वह खुद जिम्मेदारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे उन लोगों को परेशान नहीं करें जिन्होंने सिर्फ उस वीडियो को रीपोस्ट किया या उस पर कमेंट किया है।

शराब को लेकर सीएम उमर पर बोला हमला

जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानों पर CM उमर अब्दुल्ला के बयान पर PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने जो कहा, वह बेतुका था। उमर अब्दुल्ला के दिए तर्क का इस्तेमाल करते हुए, नशा बेचने वाले भी कह सकते हैं कि वे लोगों को नशा करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं। CM ने इस मामले में धर्म को बीच में ला दिया और मैं उन्हें सुधारते हुए कहना चाहती हूँ कि कोई भी धर्म शराब पीने को बढ़ावा नहीं देता। उमर साहब, आप जम्मू-कश्मीर में शराब पर बैन क्यों नहीं लगा सकते, जैसा कि गुजरात और बिहार जैसे हिंदू-बहुल राज्यों में है? यह दुख की बात है कि उमर अब्दुल्ला, जो मुस्लिम-बहुमत वाले राज्य के CM हैं, वे यहाँ के लोगों की भावनाओं और संवेदनशीलता का सम्मान नहीं करते।

यह खबर अपडेट की जा रही है….

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें