6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 06, 2026

अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे, मौत ले गई- फिरोजपुर में सड़क हादसे में आठ जिंदगियां खत्म

पंजाब में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

accident, symbolic picture

एक्सीडेंट, प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो-IANS)

पंजाब के फिरोजपुर के फाजिल्का रोड पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि जंगा वाले मोड़ के समीप एक पिकअप गाड़ी और घोड़ा ट्राला के बीच टक्कर हो गई।

अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे परिवार के लोग

मृतकों के परिजनों ने कहा कि पिकअप गाड़ी में सवार लोग अस्थि विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान जब गाड़ी जंगा मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रहे घोड़ा ट्राला के साथ जोरदार टक्कर हो गई। लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे कई लोग अंदर ही फंस गए।

कुछ लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही, घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि कुछ लोगों की मौत एक्सीडेंट के कुछ देर बाद ही हो गई। फिरोजपुर सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल गुप्ता ने कहा कि कई मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में जारी है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। साथ ही मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें