
प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका
Weather Update: देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उत्तर दक्षिण भारत में भारी बारिश के जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश हुई है।
तेलंगाना में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़े है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन यानी 30 अक्टूबर, 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 2 और 3 नवंबर को रायलसीमा में बिजली गिरने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 30 अक्टूबर-1 नवंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 30 और 31 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में और 31 अक्टूबर को बिहार में छिटपुट बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान गुजरात राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ होने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में और 31 अक्टूबर को नागालैंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3-5 नवंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।
Published on:
30 Oct 2025 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग

