29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरुवनन्तपुरम, May 28, 2026

केरल के पूर्व सीएम पिनरई विजयन पर ED के छापे को पार्टी ने बताया प्लान का हिस्सा, बोली-‘RSS संवैधानिक संस्थाओं को कंट्रोल करती है’

Pinarayi Vijayan: केरल में पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयनके घर ईडी छापेमारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। CPI(M) ने बीजेपी पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है। साथ ही पार्टी की तरफ से कहा गया है कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

Former Kerala CM Pinarayi Vijayan

पिनरई विजयन(फोटो-ANI)

ED Raid On Pinarayi Vijayan: केरल की राजनीति में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई को लेकर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के घर और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर हुई ईडी की छापेमारी को लेकर CPI(M) ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है।आपको बता दें कि एक दिन पहले विजयन से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी।

पार्टी ने क्या कहा?


पार्टी के राज्य सचिव एम.वी गोविंदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईडी ने बिना एफआईआर दर्ज किए ही पिनराई विजयन के घर पर रेड की। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने सिर्फ यह जांच करने को कहा था कि एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है या नहीं, लेकिन उससे पहले ही ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी। गोविंदन ने बीजेपी और आरएसएस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का मकसद वामपंथी आंदोलन को कमजोर करना है और पिनराई विजयन को निशाना बनाकर यही कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि केरल बीजेपी का अगला बड़ा लक्ष्य है।

उधर, इस मामले को लेकर चेन्नई में भी सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के केंद्रीय चेन्नई जिला सचिव कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है। उनका कहना था कि ईडी ने 12 जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कोई ठोस डाक्यूमेंट्स या सबूत नहीं मिला। उन्होंने इसे कम्युनिस्ट पार्टियों के खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया।

जानें डिटेल्स


आपको बता दें कि यह पूरा मामला Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक विजयन की बेटी वीणा से जुड़ी कंपनी Exalogic Solutions Private Limited को CMRL से कथित तौर पर करीब 2.78 करोड़ रुपये कंसल्टेंसी फीस के नाम पर मिले थे। ईडी अब इसी पैसों के लेनदेन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

कई जगह मारे गए छापे


बुधवार सुबह शुरू हुई ईडी की कार्रवाई के दौरान तिरुवनंतपुरम, कन्नूर, एर्नाकुलम और बेंगलुरु समेत कई जगहों पर तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक जिस समय ईडी की टीम विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पहुंची, उस वक्त उनकी बेटी वीणा भी वहीं मौजूद थीं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें