चण्डीगढ़ हरियाणा, May 26, 2026

जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम (Photo-ANI)
Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। इस बार उन्हें 30 दिन की पैरोल मिली है। अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से यह उनकी 16वीं फरलो/पैरोल है। आज सुबह करीब 6.30 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया।
बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम को पुलिस ने भारी सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद राम रहीम को बड़े काफिले के साथ सीधा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना किया गया। दरअसल, राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 5 जनवरी को 40 दिन की पैरोल मिली थी।
पहले भी राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो दी जा चुकी है। 2025 में भी उन्हें कई मौकों पर लंबे समय के लिए रिहा किया गया था। गंभीर आपराधिक मामलों में दोषी होने के बावजूद, अधिकारियों ने पैरोल की शर्तों के तहत उन्हें बार-बार रिहा किया है।
बता दें कि मार्च 2026 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में राम रहीम को बरी कर दिया था। पत्रकार छत्रपति को अक्टूबर 2002 में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी।
राम रहीम को पहली बार 2017 में पंचकूला की एक अदालत ने अपनी दो महिला अनुयायियों के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया था। इस फैसले के बाद हरियाणा और पंजाब में व्यापक हिंसा भड़क उठी थी।
बाद में 2019 में पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं रणजीत सिंह हत्या मामले में भी उन्हें आजीवन कारावास मिला था, हालांकि बाद में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उस मामले में उन्हें बरी कर दिया था।
| क्र.सं. | महीना और वर्ष | अवधि (दिन) | प्रकार |
| 1 | अक्टूबर 2020 | 1 दिन | पैरोल |
| 2 | मई 2021 | 1 दिन | पैरोल |
| 3 | फरवरी 2022 | 21 दिन | फरलो |
| 4 | जून 2022 | 30 दिन | पैरोल |
| 5 | अक्टूबर 2022 | 40 दिन | पैरोल |
| 6 | जनवरी 2023 | 40 दिन | पैरोल |
| 7 | जुलाई 2023 | 30 दिन | पैरोल |
| 8 | नवंबर 2023 | 21 दिन | फरलो |
| 9 | जनवरी 2024 | 50 दिन | पैरोल |
| 10 | अगस्त 2024 | 21 दिन | फरलो |
| 11 | अक्टूबर 2024 | 20 दिन | पैरोल |
| 12 | जनवरी 2025 | 30 दिन | पैरोल |
| 13 | अप्रैल 2025 | 21 दिन | फरलो |
| 14 | अगस्त 2025 | 40 दिन | पैरोल |
| 15 | जनवरी 2026 | 40 दिन | पैरोल |
| 16 | मई 2026 | 30 दिन | पैरोल |
Updated on: 26 May 2026 09:24 am


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।